Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसः मथुरा में संगठन की जमीनी मेहनत लाई रंग

कांग्रेसः मथुरा में संगठन की जमीनी मेहनत लाई रंग

मथुरा। कांग्रेस संगठन की मेहनत मथुरा में रंग लाई है। जमीनी स्तर पर किये गये काम और लगातार जनता से जुडे मुद्दों को उठाते रहने का लाभ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिला है। इस बीच कांग्रेस संगठन लगातार जनता के बीच मजबूती से अपनी उपस्थित दर्ज कराता रहा। यही वजह है कि 2019 में कांग्रेस को 28084 वोट मिले थे। जबकि 2024 में बढ़कर कांग्रेस के हिस्से में आये वोटों की संख्या 216657 हो गई। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मथुरा से प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस उलझन में रही। पहले बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह का नाम चला और अंतिम क्षणों में उनके भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आननफानन में युवा नेता मुकेश धनगर पर दांव लगाया। मुकेश धनगर को भी तैयारी करने का पूरा मौका नहीं मिला। कोई बड़ा नेता मथुरा में सभा, रैली या रोड शो करने नहीं आया। स्थानीय स्तर पर ही चुनाव को लड़ा गया। संगठन के लोगों और नए पुराने कांग्रेसियों के सहयोग से भाजपा को चुनौती देने की ठानी। दूसरी ओर भाजपा की पूरी मशीनरी और छोडे बडे स्थानीय नेताओं के आलवा मुख्यमंत्री, ग्रहमंत्री तक की सभाओं की झडी लगी रही। जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा का कहना है कि हमने पूरे दमखम के साथ सीमित संसाधनों से चुनाव को लड़ा। कांग्रेस को जिस तरह से जनता से समर्थन मिला है, यह उत्साहित करने वाला है। इस दौरान तमाम बातें हुईं, मशीनरी का भी दुरुपयोग हुआ। कांग्रेस संगठन की मेहन रंग लाई है। हम उत्साह से आगे बढ़ेंगे, अभी सूरत बदली और परिणाम भी बदलेंगे।