Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति को मारी गोली

जमीनी विवाद के चलते व्यक्ति को मारी गोली

⇒पांच लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना बसई मौहम्मद पुर क्षेत्र के गांव नगला विनय में विगत रात्रि में एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसको आगरा रैफर किया गया है।
थाना बसई मौहम्मदपुर क्षेत्र के गांव नगला विनय निवासी 55 वर्षीय रामहरी पुत्र ख्यालीराम विगत रात्रि में अपने घर पर सो रहा था। उसी दौरान अचानक गोली चलने की आबाज आयी। उसी दौरान रामहरी को गली शरीर से छू कर निकल गयी। घायल हालत में उसको परिजन जिला अस्पताल लेकर आये। जहां से उसको उपचार के लिए आगरा भेजा गया। थानाध्यक्ष बसई मौहम्मदपुर ने बताया कि उक्त घटना में परिजनों ने जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही सत्यपाल, ओमवीर, विनोद, महेश सुनहरी आदि लोगो के खिलाफ तहरीर दी। पांच लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।