Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीएचसी में हुआ मातृत्व सम्मान कार्यक्रम

सीएचसी में हुआ मातृत्व सम्मान कार्यक्रम

सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आगरा अलीगढ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में पं. दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में प्रधानमंत्री मातृत्व सम्मान दिवस का अयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी मंडलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने दीप पं. दीन दयाल उपाध्याय के छबिचित्र के सामने दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया।
शनिवार को हुए कार्यक्रम के दौरान श्री शर्मा ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय विलक्षण बुद्धि, सरल व्यक्तित्व एवं नेतृत्व के अनगिनत गुणों के स्वामी थे, तथा भारतीय राजनीतिक क्षितिज के इस प्रकाशमान सूर्य ने भारतवर्ष में समतामूलक राजनीतिक विचारधारा का प्रचार एवं प्रोत्साहन करते हुए सिर्फ ५२ साल क उम्र में अपने प्राण राष्ट्र को समर्पित कर दिए। अनाकर्षक व्यक्तित्व के और उच्च-कोटि के दार्शनिक थे किसी प्रकार का भौतिक माया-मोह उन्हें छू तक नहीं सका। दीनदयालजी एक राजनीतिक विचारक होने के साथ-साथ श्रेष्ठ साहित्यकार, अनुवादक व पत्रकार भी थे । उनकी लिखी पुस्तकों में सम्राट चन्द्रगुप्त, भारतीय अर्थनीति एक दिशा, जगदगुरू शंकराचार्य विशिष्ट हैं । उन्होंने ”पांचजन्य” तथा मासिक ”राष्ट्रधर्म”, ”दैनिक स्वदेश” पत्रिकाओं का सम्पादन भी कुशलतापूर्वक किया था। उन्होंने नारी सम्मान को भी बहुत महत्ता दी। हम उनके बताए मार्ग पर चलें तो निश्चित रूप से देश को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाने का कार्य करेंगे। इस दौरान डा. शमा साहिन, डा. मीनाक्षी सिंह, का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में दिनेश तौमर, लवकुश शर्मा, चेयरमैन श्रीमती राजकुमारी कुश्वाहा, भगवती प्रसाद कुशवाह, दुर्गेश कुमारी भगवती प्रसाद कुशवहा, अंशुल शर्मा, आदेश पाठक, कुलदीप चैहान, भूपेन्द्र शर्मा, ब्रजेश सिंह, रूबी चैहान, अनिल जैसवाल, गिरजेश पोंगर अविनाश तिवारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संयोजन दुर्गेश सेंगर ने किया तथा संचालान भूप्रकाश शर्मा ने किया।