Saturday, June 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आकाश के परिजनों से मिले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

आकाश के परिजनों से मिले भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। इन दिनों जेल में बंद आकाश की मौत का मामला सुर्खियों में है। 21 जून को बंदी आकाश की तबियत बिगड़ी और मौत हो गई थी। उसके बाद काफी बवाल भी हुआ था। तभी से राजनीति भी बहुत तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोजाबाद पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने अपने अंदाज में प्रशासन को चेतावनी भी दी।
मामला थाना दक्षिण के नगला पचिया का है। जहां मृतक आकाश का निवास है। मृतक की मौत के बाद से ही राजनीति सातवें आसमान पर है। हर कोई परिवार का शुभ चिंतक बनना चाहता है। इसलिए प्रत्येक पार्टी के लोग वहां पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी परिजनों से मिलने पहुँचे और परिजनों का हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि वो न्याय दिलवाएंगे चाहे कोई आंदोलन ही न करना पड़े। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा प्रशासन ये बताये दलितों के साथ ये बर्बरता क्यों। क्या वो इंसान नही हैं। प्रशासन बताए इस मामले में बेगुनाहों को न सताए और सही जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे। परिवार के मुआवजे को भी बढ़ाया जाए।