Monday, October 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शराब माफिया सुखवीर सिंह सुक्का की 59 लाख की संपत्ति कुर्क

शराब माफिया सुखवीर सिंह सुक्का की 59 लाख की संपत्ति कुर्क

फिरोजाबाद। योगी राज में पुलिस माफियाओं के खिलाफ संपत्ति जब्त करने की कार्यवाही कर रही है। माफियाओं की संपत्ति को जब्त करते समय प्रशासन ढोल बजाकर लोगों को इसकी जानकारी दे रहा है। गैगस्टर माफियाओं पर प्रशासन लगातार कार्यवाही कर उन पर सिकंजा कसता जा रहा है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की 89 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया है।
जिलाधिकारी रमेश रंजन के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए माफियाओं की कमर तोड़ने में लगे हुए हैं। गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की 89 लाख रुपये की संपत्ति को मंगलवार को प्रशासन ने जब्तीकरण की कार्यवाही की। इनमें शराब माफिया सुखबीर सिंह सुक्का की हाईवे रीजेंसी स्थित 59 लाख के मकान को जब्त किया है। वहीं गांव बन्ना निवासी स्वामी शंकर उर्फ सुम्मा की करीब तीस लाख की संपत्ति को प्रशासन ने जब्त किया है। इस दौरान सीओ टूंडला के साथ कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।