Tuesday, October 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वनाधिकार कानून को लागू करने के लिए आखिरी सांस तक लड़ने का निर्णय

वनाधिकार कानून को लागू करने के लिए आखिरी सांस तक लड़ने का निर्णय

चकिया, चन्दौली। क्षेत्र के मलहर गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में पूर्व प्रधान नानूराम की अध्यक्षता में किसानों की बैठक संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शंभू नाथ सिंह ने कहा कि वन अधिकार कानून मुख्य रूप से वर्षों से वंचित लोगों को अधिकार दिलाने के लिए बनाया गया कानून है, लेकिन इसका पालन लोगों को उजाड़ने के दृष्टिकोण से किया जा रहा है। क्योंकि 99% दावे वगैर विचार किए मनमाने तरीके से उपखंड स्तरीय समिति के द्वारा निरस्त कर दिया गया। बैठक में उमा, रामविलास, बुद्धिराम, रविंदर, कमलेश, मंगल, गगलू राम ने अपने विचार व्यक्त किये और सर्व सम्मत से निर्णय लिया गया कि वन अधिकार कानून को लागू करने के लिए आखिरी सांस तक हम लड़ेंगे।