Tuesday, July 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के गोवर्धन सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन द्वारा दीप प्रज्विलित कर किया गया। इस प्रदर्शनी में रेलवे सुरक्षा बल विभाग द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्यों को प्रदर्शित किया गया।
रेलवे सुरक्षा बल विभाग में अधिकांश कार्य हिंदी में किए जाते हैं तथा निरीक्षण रिपोर्टें भी हिंदी में जारी की जाती हैं। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में रेलवे सुरक्षा बल विभाग का योगदान उत्कृष्ट रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अनुभव जैन और सहायक कार्मिक अधिकारी व राजभाषा अधिकारी अरविन्द कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त टी.के अग्निहोत्री एवं वरि.पर्यवेक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।