Sunday, August 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योगा समूह द्वारा किया गया वृक्षारोपण

योगा समूह द्वारा किया गया वृक्षारोपण

ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करने वाले प्रातः कालीन योगा समूह द्वारा आज एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्टेडियम के पीछे पड़े खाली स्थान पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। विशेष बात यह रही की डॉ सुनील सिंह चौहान द्वारा विशेष स्रोत से अधिक आक्सीजन सृजन वाले पीपल, बरगद, नीम एवं चंदन जैसे पौधों का इंतजाम किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले शगुन साहू जी ने बताया कि मैं प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मां के नाम के संदेश से प्रेरित हुआ और हमने यह प्रस्ताव अपने योगा समूह में रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। कार्यक्रम में कुल 18 पौधों का रोपड़ योगा समूह के सदस्य एवं अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत राय, समूह के ही सदस्य एवं केन्द्रीय नेता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुनील सिंह चौहान, योगाचार्य सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक योगाचार्य श्री गुरु नारायण दीक्षित, समूह के सदस्य एवं आरोही क्लब के उपाध्यक्ष अभय सिंह एवं समूह के अन्य सदस्य श्रीनिवास शर्मा, विजय निराला, राजकुमार, सी एस जोशी, मनोज सिंह एवं राजेश कुमार द्वारा किया गया।