Sunday, August 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहर के चौराहो पर हमेशा लगा रहता है जाम, जनता परेशान

शहर के चौराहो पर हमेशा लगा रहता है जाम, जनता परेशान

फिरोजाबाद। नगर में जाम की समस्या को लेकर जनता परेशान है। लोगो में यातायात विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। चौराहो पर पुलिस फोर्स होने के बावजूद जाम लगना आम बात हो गई है। जाम में फंसे लोग उमस भरी गर्मी से व्याकुल हो जाते है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमार राठौर ने जिलाधिकारी रमेश रंजन को ज्ञापन में कहा है कि शहर में जाम की समस्या आम लोगों के लिए दिनों दिन गंभीर बनती जा रही है। मुख्य बाजार से लेकर सर्विस रोड तक यह समस्या बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी दोपहर में उस समय होती है। सभी स्कूल, कॉलेज के अलावा कोचिंग सेंटरों की छुट्टी होती है। इसके अलावा ओवर ब्रिज के नीचे लगने वाले मंगल बाजार के दौरान लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। कोटला चुंगी चौराहे से लेकर अहिल्याबाई चौक तक शाम के समय लगने वाले जाम के कारण लोग बुरी तरह परेशान हो जाते हैं। जिस तरह दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करके सड़क पर कब्जा कर लिया है। उससे जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।