Saturday, September 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अभविप जिले में चलायेगा सदस्यता अभियान

अभविप जिले में चलायेगा सदस्यता अभियान

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जिला सदस्यता कार्यशाला का आयोजन संघ कार्यालय पर किया गया। जिसमें जिले मेें 17500 सदस्य बनाएं जाने को लेकर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी माँ शारदे, स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष तेजवंत ने परिषद का विषय सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। सत्र 2024-25 की सदस्यता अभियान के निमित्त इस बार जिले में 17500 सदस्य बनाये जाएंगे। जिसके लिए पूरे जिले में सदस्यता की योजना बनायी गयी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन सिंह ने सदस्यता अभियान के निमित्त किस तरह से हम विद्यालय में सम्पर्क करेंगे, और सदस्यता विस्तारक भी बनाये जाएंगे, वो पूरे जिले सदस्यता के समय मे नगरों में रहेंगे। प्रांत सह मंत्री रजत जैन जी सदस्यता अभियान के निमित्त जिला सदस्यता टोली की घोषणा की। जिनमे जिला सदस्यता प्रमुख राज पलिया, सह प्रमुख जितेंद्र, सह प्रमुख काजल गर्ग, शिक्षक सदस्यता प्रमुख तेजवंत, आयाम, कार्य, गतिविधि समन्वयक हरिओम शुक्ला, सदस्यता शुल्क समन्वयक अनिल सागर, प्रत्यक्ष प्रचार प्रसार समन्वयक रजत जैन, सोशल मीडिया समन्वयक सूजल राठौर को बनाया गया। पालक कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी गयी। प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कार्यकर्ता अपने पूरे मनोयोग से पूरे जिले भर में प्रत्येक ब्लॉक, तहसील स्तर तक सदस्यता करेंगे। विभाग संगठन मंत्री आकाश राठौर ने कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत सदस्यता लक्ष्य भी दिया एवं सदस्यता अभियान के निमित्त कैटेगरी वाइस कॉलेज बाटे। जिससे सदस्यता जल्द से जल्द समाप्त कर पूरे जिले सदस्यता पूर्ण कराई जा सके। जिला सदस्यता प्रमुख राज पलिया ने बताया कि इस बार सदस्यता दो चरणों मे की जाएगी। प्रथम चरण में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यालय में 26 से शुरू की जाएगी एवं दूसरे चरण में महाविद्यालय में की जाएगी। जिला प्रमुख अनिल सागर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यशाला के अंत मे सदस्यता अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया।