Sunday, September 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेला में कार्यक्रम व संयोजक घोषित

श्री दाऊजी महाराज लक्खी मेला में कार्यक्रम व संयोजक घोषित

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक 113 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की सूची मेला प्रशासन द्वारा बीती रात जारी कर दी गई है। मेला कार्यक्रमों की सूची जारी होते ही अब सभी संयोजक अपने-अपने कार्यक्रमों की तैयारियों में जी जान से जुट गए हैं। ब्रज के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक 113 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के मेला रिसीवर/जिलाधिकारी आशीष कुमार ने मेला महोत्सव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संयोजकों की सूची बीती देर रात जारी कर दी है। इस बार अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल 5 दिन आयोजित होगा और मेला महोत्सव भी इस बार 20 दिन चलेगा। 27 सिंतबर को मेला का समापन होगा। मेला में कई ऐसे कार्यक्रम हैं, जिनके संयोजकों की अभी घोषणा होनी है। रात्रि में मेला पंडाल में होने वाले देवी जागरण का संयोजक आशीष कौशिक को बनाया गया है, 9 सिंतबर बल्देव छठ को श्री दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव महोत्सव संयोजक अतुल आंधीवाल एडवोकेट एवं सुनील वर्मा एडवोकेट, मेला का उद्घाटन संयोजक राज बहादुर मेला पर्यवेक्षक एवं प्रभारी अधिकारी तृतीय एवं जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती जरीना बानो, अखिल भारतीय विशाल कुश्ती दंगल का उद्घाटन समारोह संयोजक पूर्व सभासद एवं सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज प्रबंधक मनोज अग्निहोत्री, छप्पन भोग संयोजक कलैक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष नंदकिशोर नंदू, महारास एवं ब्रज सांस्कृतिक संगीत लोक नृत्य संयोजक सक्षम पाठक। 10 सिंतबर को साइबर सुरक्षा संयोजक रितु गौतम, ख्याल गायकी संयोजक ब्रहमदेव तिवारी, 11 सिंतबर महिला सम्मेलन संयोजक स्मृति पाठक, रसिया संयोजक रिषी उपाध्याय, 12 सिंतबर संगीत, नृत्य, गायन प्रतियोगिता संयोजक ताराचन्द्र माहेश्वरी व सह संयोजक रूकमणी, बेबी जादौन, योगेश वार्ष्णेय, नीरज वार्ष्णेय, 13 सितबर पेशर्न्स सम्मेलन संयोजक भंवर सिंह पौरूष, चित्रकला प्रतियोगिता संयोजक उमेश कुमार कातिब, 14 सिंतबर राजा दयाराम एवं राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्वतंत्रता सैनानी की स्मृति में शहीदो का सम्मान संयोजक मनोज कुमार शर्मा, महिला कबड्डी प्रतियोगिता संयोजक भाजपा नेता देव चौधरी उर्फ़ देवा पहलवान, कवियत्री सम्मेलन संयोजिका कवियत्री मीरा दीक्षित, 15 सिंतबर आयुष आयुर्वेद हौम्योपैथिक सम्मेलन संयोजक प्रथम पंडित, अंबेडकर विचार गोष्ठी, मेधावी छात्र छात्राओं सम्मान संयोजक हेमंत कुमार मां रामवती देवी शिक्षा समिति लहरा, महिला कबड्डी प्रतियोगिता संयोजक देव चौधरी, रात्रि में विशाल लाफ्टर शो/मैजिक शो संयोजक प्रमुख समाजसेवी विकास भारद्वाज, 16 सिंतबर बेटी बचाओ सम्मेलन संयोजक ऊषा पाठक, अधिवक्ता सम्मलेन संयोजक डॉ. पार्थ गौतम, श्री वेद भगवान परावर्तन यात्रा संयोजक डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी, सॉय लोकगीत शाम एवं रात्रि को ब्रज कवि पंडित सुरेश चतुर्वेदी की स्मृति में ब्रजभाषा कवि सम्मेलन संयोजक आशु कवि अनिल बौहरे, 17 सिंतबर हिन्दी प्रोत्साहन संवर्धन संयोजक देवेश दीक्षित शूल, सामाजिक विचार गोष्टी संयोजक सूरजपाल सिंह नेताजी, विशाल कव्वाली संयोजक शरद उपाध्याय नंदा, सह संयोजक तस्लीम अहमद बारसी, 18 सिंतबर सर्वधर्म सम्मेलन संयोजक डॉ. गणेश चन्द्र वशिष्ठ, मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान संयोजक कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, काका हाथरसी जयंती समारोह संयोजक प्रेम सिह यादव एडवोकेट, रात्रि में पदमश्री काका हाथरसी की स्मृति में विशाल अखिल भारतीय कवि सम्मेलन संयोजक हिमांशु गुप्ता द्वारा आयोजित होगा। 19 सिंतबर को दिव्यांग सम्मेलन संयोजक योगेश कुमार यादव, बुनकर सम्मेलन संयोजक नानक चन्द्र माहौर, दलित साहित्य कवि सम्मेलन संयोजक ओसी कलैक्ट्रेट व नंद किशोर एलबीसी, माँ भगवती जागरण भजन संध्या/एक शाम दाऊ बाबा के नाम संयोजक विशाल वार्ष्णेय, खाटू श्याम महोत्सव/भजन संध्या संयोजक अरूण उपाध्याय, 20 सिंतबर जल संवर्धन कार्यक्रम/जल संरक्षण प्रोत्साहन विचार गोष्ठी एवं प्रदर्शनी संयोजक मुख्य विकास अधिकारी, बाल नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता संयोजक नीरज वार्ष्णेय, बृज मंडल स्तरीय जनपदीय कवि सम्मेलन संयोजक श्याम बाबू चिंतन, कपिल नरूला, बाल कवि विष्णु कुमार, गजल गायकी संयोजक कवि डा. उपेन्द्र झा सह संयोजक रूबिया राणा। 21 सिंतबर सहकारिता सम्मेलन संयोजक रामकुमार चौधरी, एक शाम अटल के नाम विशाल कवि सम्मेलन संयोजक तरूण कुमार शर्मा विस्तारक भाजपा, 22 सिंतबर पं. किशोरी लाल स्मृति पुरस्कार समारोह व मेधावी छात्र छात्रा सम्मान संयोजक डॉ. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी, विशाल व्यापारी सम्मेलन संयोजक सुरेश चन्द्र अग्रवाल जिलाध्यक्ष फेम, वाद विवाद प्रतियोगिता संयोजक मोहन वार्ष्णेय, शिक्षक सम्मेलन संयोजक सुरेश कुमार शर्मा, विशाल पंजाबी दरबार म्यूजिकल नाइट संयोजक अंकित गौड़ पूर्व विस्तारक, 23 सिंतबर सफाई कर्मचारी सम्मेलन संयोजक चन्द्रपाल सिंह, यातायात जागरूकता सुश्री श्रुति मिश्रा, विशाल भजन संध्या अमित कुमार कुशवाहा, 24 सिंतबर विशाल मानवाधिकार सम्मेलन संयोजक प्रवीण वार्ष्णेय राष्ट्रीय महासचिव एडीएचआर, महिला सशक्तिकरण संयोजक अखिलेश गुप्ता, वन्य जीव जन्तु एवं पर्यावरण सम्मेलन संयोजक भवतोष मिश्र। 25 सिंतबर विशाल पत्रकार सम्मेलन संयोजक राजकुमार वार्ष्णेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गुरू ब्रहम्लीन सन्त अवैधनाथ महाराज की स्मृति में गोष्टी संयोजक भूपेन्द्र शर्मा, राज्य कर्मचारी सम्मेलन संयोजक दर्शन कुमार व सहसंयोजक नरेंद्र सिंह, ऑल इंडिया गंगा जमुनी मुशायरा संयोजक चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य जिलाध्यक्ष कांग्रेस, 26 सिंतबर युवा सम्मेलन संयोजक श्रुति मिश्रा, पुलिस प्रशासन एव जन सहभागिता सम्मेलन संयोजक अजीत दीक्षित, विशाल रसिया दंगल संयोजक अशोक गोला सभासद, 27 सिंतबर को मेला का समापन होगा और उसी दिन संगीत सम्मेलन होगा जिसका संयोजक सौरव शर्मा पूर्व विस्तारक भाजपा को बनाया गया है।