Sunday, September 15, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का सदस्यता अभियान कल से होगा शुरू

भाजपा का सदस्यता अभियान कल से होगा शुरू

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान अंतर्गत जिले के प्रत्येक बूथ पर बूथ स्तरीय कार्यशालाओं व प्रशिक्षण का आयोजन जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया। बूथ क्रमांक 133, 134 अरांव मंडल में भगवान रत्न पैलेस व बूथ संख्या 233 बूथ स्तरीय कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिले प्रभारी ब्रज बहादुर भारद्वाज ने आगामी भाजपा सदस्यता अभियान की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।
उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी अपनी ऊर्जा और उत्साह से शासन की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के जागरूकता प्रसारित अपने-अपने बूथों पर करें, ताकि भाजपा से हर वर्ग का व्यक्ति जुड़ सके। समस्त बूथ कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने में पूर्ण उत्साह एवं उमंग के साथ जुट जाएं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज जिले के प्रत्येक बूथ पर प्रवास कर बूथ स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुए हैं। सदस्यता अभियान दो सितंबर से शुरू हो रहा है। साथ ही बूथ के पदाधिकारियों से चर्चा कर अधिक से अधिक युवाओं, माताओं, बहनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सक्रिय सदस्य के रूप में भाजपा से जोड़ने के लिए जिले के प्रत्येक बूथों पर कार्ययोजना बनाई गई है। इस दौरान डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, बूथ अध्यक्ष हरीश कुशवाह, बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र राजपूत, मण्डल अध्यक्ष केशव गुप्ता, अजीत राजपूत, नगर प्रभारी अविनाश सिंह भोले, सुमन चतुर्वेदी, शशीकला यादव, चौयरमैन रंजना सिंह, ब्लाक प्रमुख कमलेश राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन बूथ महामंत्री नितिन बघेल व बिंदु शर्मा ने किया।