Sunday, September 15, 2024
Home » मुख्य समाचार » भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई जयंती

रायबरेली। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई। जयंती के इस अवसर पर ‘21 वीं सदी का भारत राजीव गाँधी का सपना’ विषय पर जिला कॉंग्रेस कमेटी द्वारा एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा रहे। निबंध प्रतियोगिता में ऊंचाहार, गौरा, जगतपुर, रोहनिया एवं डलमऊ ब्लाक सहित रायबरेली जनपद के सभी ब्लाकों के चयनित छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिले की सभी ब्लाको में किया गया। प्रतियोगिता में विजेता छात्र छात्राओं को आज पुरस्कार वितरित किया गया। मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ऊंचाहार अतुल सिंह ने किया। साथ मुख्य अतिथि अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित किया और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम की जानकारी और फोटो प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ऊंचाहार अतुल सिंह की फेसबुक वॉल से लेकर प्रसारित की गई।