Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जैन मंदिर चौराहे पर भाजपा नेताओं ने एलईडी पर सुना देश के प्रधानमंत्री का संबोधन

जैन मंदिर चौराहे पर भाजपा नेताओं ने एलईडी पर सुना देश के प्रधानमंत्री का संबोधन

फिरोजाबाद। भाजपा का सदस्यता अभियान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 8800002024 पर मिस्डकॉल के माध्यम से प्रथम सदस्य बनाकर राष्ट्र व्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं का सम्बोधन भारतीय जनता पार्टी महानगर के पश्चिम मण्डल के क्षेत्र जैन मंदिर चौराहे पर एलईडी लगाकर सुना गया। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार के नेतृत्व में सर्वप्रथम विधायक मनीष असीजा व महापौर कामिनी राठौर को मिस्ड कॉल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान प्रमुख डिप्टी मेयर श्याम सिंह यादव, डॉ अमित गुप्ता जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी, दिलीप सिंह इंजीनियर पश्चिम मण्डल अध्यक्ष, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील टंडन, शिव मोहन श्रोतीय, अशोक शर्मा हरी, सत्यवीर गुप्ता, रामनरेश कटारा, सुनील मिश्रा, नीटू शर्मा, महेन्द्र द्विवेदी, विशाल मोहन यादव, मधुरिमा गुप्ता, आकाश गुप्ता, अमन मिश्रा, शिलान्त जैन, ध्रुव गुप्ता, हरिओम वर्मा, प्रमोद राजोरिया, नीतेश अग्रवाल जैन, अशोक गर्ग, शैलेन्द्र गुप्ता शालू, ईशु राठौर, विकास पालीवाल, आकृति सहयोगी, हिमांशु वशिष्ठ, देव शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं सहित प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।