Sunday, September 15, 2024
Home » मुख्य समाचार » शिक्षक संघ विजिलेंस द्वारा शिक्षक और कर्मचारियों की कराई जा रही जांच का करेगा विरोध

शिक्षक संघ विजिलेंस द्वारा शिक्षक और कर्मचारियों की कराई जा रही जांच का करेगा विरोध

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की एक बैठक एक सितंबर को लखनऊ में शिक्षक संघ के कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सरकार शिक्षक और कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के स्थान पर उनकी समस्याओं को और बढ़ा रही है। 1981 से लेकर 2020 तक की नियुक्तियों का विजिलेंस द्वारा जांच कराए जाने का संगठन कड़ा विरोध करते हुए आंदोलन की घोषणा करता है।
उन्होंने कहा है कि शिक्षक और कर्मचारियों का किसी भी प्रकार शोषण नहीं होने दिया जाएगा। आगरा मंडल में 25 सितंबर को मंडलीय कार्यालय पर धरना प्रदर्शन होगा। कोई भी प्रधानाचार्य शिक्षक अपनी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को नहीं देगा, जिसे भी सूचना लेनी है या जो भी पत्रावली लेनी है। वह जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त करें, क्योंकि कार्यालय में सभी पत्रावली रहती है। उन्होंने कहा कि 40 साल के बाद बहुत सारे शिक्षक और कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके होंगे और कुछ लोग इस दुनिया को भी छोड़ चुके होंगे। सरकार द्वारा हर तरह से शिक्षकों को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो संघ कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक महासंघ हर प्रकार की समस्याओं को समाधान करने के लिए माध्यमिक शिक्षक संघ के साथ है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश चंद यादव ने कहा कि जनपद के सभी शिक्षक सरकार की तानाशाही नीति के विरोध में सभी साथी 25 सितंबर को आगरा मंडल में अपनी शक्ति का प्रयोग करें। शिक्षक हमेशा राष्ट्र निर्माता रहा है, उसको अपमानित करने की कोशिश करेगा, उसे मुंह की खानी पड़ेगी।