Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला कल्याण संगठन ने ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

महिला कल्याण संगठन ने ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

आगरा। महिला कल्याण संगठन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के ‘उल्लास’ अधिकारी क्लब में ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल, सचिव श्रीमती अदिति मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह तथा महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओं द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन अराजपत्रित रेलकर्मियों के बच्चों के मध्य किया गया, जिनको तीन अलग-अलग समूहों ग्रुप-I (6 से 9 वर्ष आयु), ग्रुप-II (9 से 12 वर्ष) तथा ग्रुप-III (12 से 15 वर्ष) में विभाजित करके प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं के मध्य कल्पनाशीलता तथा क्रियाशीलता क्षमता का विकास करना है। इस प्रतियोगिता को आयोजित करते समय प्रतियोगिता की गोपनियता का विशेष ध्यान रखा गया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में हर्ष कुमार क.हि नि. तथा मुकेश कुमार मु.क.हि.नि. ने अपना योगदान दिया।