Saturday, March 29, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रैपुरा रोड बाजार समिति के अध्यक्ष बने चकलेश राजपूत

रैपुरा रोड बाजार समिति के अध्यक्ष बने चकलेश राजपूत

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक चिराग ज्वेलर्स रैपुरा रोड पर आहूत की गई। जिसमें रैपुरा रोड बाजार समिति का गठन किया गया। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामनरेश कटारा के निर्देशन में महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में रैपुरा रोड बाजार समिति का गठन किया गया। जिसमें चकलेश राजपूत को अध्यक्ष, महामंत्री संचित वर्मा, लाखन सिंह उपाध्यक्ष, संतोष सविता संरक्षक, गौरव कुमार कोषाध्यक्ष, राजेश कुशवाह संगठन मंत्री, कैलाश राजपूत सचिव, प्रमोद शर्मा, राजू कुशवाहा संगठन मंत्री, शिवम राजपूत मीडिया प्रभारी बनाया है। साथ ही एडवोकेट उपेंद्र राजपूत, थान सिंह राजपूत मनोज यादव विपिन राठौर, सुबोध कुमार, धर्मेंद्र बघेल, अनूप दक्ष, आकाश शर्मा को व्यापार मंडल का सदस्य बनाया है। महानगर अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी ने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम सभी को व्यापारी हित की सुरक्षा एवं रक्षा के लिए एकजुट होना पड़ेगा।
,