Wednesday, April 2, 2025
Home » मुख्य समाचार » 30 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होगी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

30 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक होगी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल

हाथरसः जन सामना संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन के द्वारा समुचित स्टाफ भर्ती न करने और नियमों का उल्लंघन करते हुए स्टाफ के ट्रांसफर करने के विरोध में यू.पी. बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में सभी बैंकों के कर्मचारियों ने फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया के आह्वान पर बैंक ऑफ इंडिया अलीगढ़ रोड हाथरस पर कर्मचारियों ने काफी संख्या में एकजुट होकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए यू.पी.बी.ई.यू के जिला मंत्री यतेश गर्ग ने विस्तृत रूप से बताया कि बैंक ऑफ इंडिया का प्रबंधन अपनी मनमानी करने पर तुला हुआ है, सेवा शर्तों का उल्लंघन करते हुए स्टाफ के मनमाने ट्रांसफर किये जा रहे हैं। इसके अलावा सभी शाखाओं में स्टाफ प्रतिदिन कम होता जा रहा है और काम का प्रेशर लगातार बढ़ता जा रहा है, जहां स्टाफ की बहुत आवश्यकता होने पर भी अवार्ड स्टाफ की भर्ती नहीं आई जा रही है। इसी के चलते बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी लगातार आंदोलनरत हैं और इसी क्रम में बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ द्वारा 30 सितम्बर 2024 व 1 अक्टूबर 2024 को हड़ताल का भी कॉल रखा गया है। प्रदर्शन को सफल बनाने में रीता सिंह, राजा कुमार, अमन शर्मा, पुष्पांकर जैन, राजेंद्र कुमार, रमाकांत, नरेंद्र तोमर, अजय कुमार, ऋषभ मित्तल, नरेंद्र, अमर सिंह, अश्विनी कुमार, दीपकुमार, डी. सी. गुप्ता, सुशील कुमार आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।