Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नौकरशाहों की तरह नेताओं का भी लें टेस्ट-ओके

नौकरशाहों की तरह नेताओं का भी लें टेस्ट-ओके

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। केन्द्र एवं राज्यों की भाजपा सरकारें मनमानी पर आमदा हैं। नौकरशाहों के लिये नियम तय कर रही हैं कि आईएएस या अन्य सरकारी कर्मचारी जो 50 वर्ष पूर्ण कर लेंगे उन्हें स्क्रीनिंग टेस्ट देना होगा। जो स्क्रीन टेस्ट पास करेगा वो नौकरी करेगा जो फेल होगा वो रिटायर कर दिया जायेगा।
उक्त सम्बंध में नौकरशाहों के पक्ष को ध्यान में रखते हुए सरकारों से व देश के प्रधानमंत्री व प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा है कि क्या नेताओं को भी 50 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी या सरकार में बने रहने का अधिकार है। उनका भी स्क्रीन टेस्ट लें और उन्हें भी रिटायरमेंट दें। कांग्रेस पार्टी सदैव गरीब, मजदूर, किसान, महिला, आम जनता, कर्मचारियों के हितों के लिये लडती रही है और लडती रहेगी। किसी सरकारी कर्मचारी के अधिकार का हनन करने की सरकार की इस मंशा का कांग्रेस पार्टी पूर्ण विरोध करती है।
उन्होंने कहा है कि यदि 2019 के लोकसभा चुनावों में जनता ने कमान सौंपी तो शिक्षामित्रों को स्थायी करेंगे नियमानुसर किसी का स्क्रीन टेस्ट नहीं होने देंगे, किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य, ऋण माफी पूर्ण करेंगी कांग्रेस घोषणानुसार, महंगाई से निजात, व्यापारी का दमन नहीं होने देंगे।