Saturday, October 12, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनसेवा केन्द्र में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार

जनसेवा केन्द्र में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 4 गिरफ्तार

फिरोजाबाद। एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धरपकड अभियान में थाना सिरसागंज पुलिस ने जन सेवा केन्द्र में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर चार चोरो को गिरफ्तार किया है। पकडे गए चोरो के पास से 1 लाख 6 हजार 240 रू नगद, 4 मोबाइल फोन बरामद हुए है।
एसपी ग्रामीण अखिलेश भदौरिया के निर्देशन में सीओ सिरसागंज के नेतृव में थानाध्यक्ष वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जैसे ही हेबतपुर कट पर पहुंचकर चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रहे चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। चोरो के गिरोह के चारों सदस्य है। पकडे गए चोरो मे अरूण पुत्र रामप्रकाश, अंबेश बघेल पुत्र अंजेश बघेल, आकाश पुत्र नत्थूसिंह, अभिषेक पुत्र रामचन्द्र बघेल निवासीगण कठफोरी थाना सिरसागंज है। पुलिस ने चारो के पास से 1 लाख 6 हजार 240 रू नगद, चार मोबाइल बरामद हुए है। पुलिस ने बताया है कि चोरो ने 8 व 9 अक्टूबर की रात्रि में जनसेवा केन्द्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे। घटना के अनावरण के लिए एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर दो टीमें गठित की गई थी। दोनो टीमों ने सुरागरशी कर 24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का अनावरण करके चार चोरो को गिरफ्तार कर सफलता हासिल की है।