Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रदर्शनी का समापन

तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रदर्शनी का समापन

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जनपद के सासनी ब्लाक में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के तत्वाधान में अयोजित तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रदर्शनी का आज सायं 4 बजे समापन किया गया। प्रदर्शनी में प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्रों तथा कार्यकलापों तथा सरकार की संचालित योजनाओं से सासनी ब्लाक के लोगो को परचित कराया गया।
इस प्रदर्शनी में सूचना विभाग के अतिरिक्त चिकित्सा, कृषि, मत्स्य, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, कौशल विकास मिशन, पंचायतीराज, पशुपालन विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के द्वारा अपने विभागीय स्टाॅल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर सिचाई एवं जल संसाधन विभाग के द्वारा समेकित जल संग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम (आई0डब्लू0एम0पी0) के अंतर्गत ग्रामीणों को भू जल संरक्षण, वनीकरण, वायु तथा मृदा क्षरण को रोकने के उपायो पर जानकारी दी गयी। इसके अलावा वाटर शेड विकास कार्य के अंतर्गत मेडबन्दी, बांध, तलाबों एवं अन्य जल संरक्षण संरचनाओ के द्वारा जल बचाव के तरीको से उपस्थित लोगो को अवगत कराया गया। इसी तरह कृषको को अनाजों के सुरक्षित भण्डारों तथा असली नकली उर्वरको की पहचान के बारे में बताया गया।
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रमीण) के द्वारा लोगो को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे मंे जानकारी दी गयी साथ ही शौचालय बनाने के लिये प्रेरित किया गया तथा प्रदेश सरकार के द्वारा शौचालय निमार्ण हेतु दी जा रही धनराशि के बारे मंे लोगो को जानकारी दी गयी। कृषि विभाग के कर्मचारियो द्वारा उन्नत कृषि यंत्र/मशीनरी, विभिन्न कृषि कार्यो को समय पर संपन्न करने में सहायक होने के साथ-साथ श्रम ऊर्जा तथा श्रमिको की बचत करते है और अन्य निवेशों बीज, उर्वरक, कृषि रक्षा रसायन, सिचाई जल आदि का अधिकतम उपयोग करने में सहायता प्रदान करते है। सुरक्षित अन्य भण्डारण विधि के बारे में जानकारी दी गयी। उद्यान विभाग द्वारा हाइटेक ग्रीन हाउस, हाइब्रिड पपीते, अमरुद तथा अन्य फलों एवं सब्जियों के बरे में जानकारी दी गयी। मत्स्य विभाग द्वारा जनपद के अनुकूल पालने योग्य मछलियों की विदेशी प्रजाति जैसे सिल्वर कार्प, ग्रास कार्प आदि मछली है। जिसके लिये मत्स्य विभाग से योजनायें संचालित की जा रही है। तथा जनपद वाशी योजनाओ का लाभ उठा सकते है।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के द्वारा लगाये गये स्टालों माध्यम से लोगो ने प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन परिचय, जीवन दर्शन, सि˜ान्तों, जीवन संघर्ष तथा उपलब्धियों के बारे में जानकारी ली। सूचना विभाग द्वारा प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के सूक्त वाक्य मानवीय ज्ञान आम सम्पत्ति है, अवसरवाद ने राजनीति के लोगो के विश्वास को हिला कर रख दिया है, अनेकता में एकता भरतीय संस्कृति है जैसे वाक्यो से उपस्थित लोगो को परिचय कराया। साथ ही प0 दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्रित कैलेन्डर तथा सबका साथ सबका विकास पुस्तक का वितरण किया गया। सांस्कृतिक दल के जादूगर श्री तारा सिंह तथा गीत नाट्य दल श्री शिव भजन मंडल तथा श्री लाल सिंह खेडिया खुर्द अलीगढ द्वारा जादू तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।