Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को जागरूक व आगे बढ़ाने का काम किया: भोले

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सम्पूर्ण जीवन समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को जागरूक व आगे बढ़ाने का काम किया: भोले

2017.09.18.06. SSP. dio kdकानपुर, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में जिलास्तरीय आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम का सांसद देवेन्द सिंह भोले, विधायक विनोद कटियार, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, सीडीओ केदारनाथ सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित व पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण श्रृद्धासुमन अर्पित कर किया। सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विधायक विनोद कटियार, डीएम राकेश कुमार सिंह ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का फीताकाटकर सभी विभागों की लगी प्रदर्शनी का शुभारंभ भी किया। प्रदर्शनी में लगे पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवनसार, व्यक्तित्व को जहां जाना वहां सरकार की विकास प्रदर्शनी को भी सचित्र भली भांति देखा तथा साथ ही प्रदर्शनी में लगे मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र प्रदर्शनी के साथ अपने फोटो भी खिचवायें। समारोह को सम्बोधित करते हुए सांसद देवेन्द सिंह भोले ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने सारा जीवन समाज के अंतिम छोर पर बैठे वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढ़ाने का काम किया। वे चाहते थे कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास संभव है। प्रदेश और केन्द्र सरकार की भी कल्याणपरक, लाभपरक योजनायें वंचित गरीब पिछड़े, किसान को लाभाविंत करने के लिए है जिसका अधिकारी जन जन में प्रचार कर गरीबों को लाभाविंत कर उनका समाजिक आर्थिक, शैक्षणिक उत्थान में आगे आये। लक्ष्य अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, लक्ष्य को प्राप्त करने के मूल मंत्र है। ये ज्ञान व विधा जिस समाज में होता है वे कभी भी पीछे नही रहता। पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था जिसे प्रदेश व केन्द्र सरकार लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। विधायक विनोद कटियार ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए कहा कि अधिकारी सरकार की कल्याणकारी, लाभपरक योजनाओं को गरीब वंचित व पात्रजनों को बढ़ चढ़कर दिलाये। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अन्त्योदय एकात्मक मानववाद सबका साथ सबका विकास जो नारा दिया है आज समाज को जागरूक, सशक्त और एक करने के लिए आज के प्रवेश में ज्यादा प्रसांगिक है सभी मनुष्यों को एक समान समझकर सबको साथ लेकर चले। सरकार की जो भी योजनायें बनती है वह सभी के लिए होती है परन्तु गरीब वंचित महिलाओं, किसानों पर फोकस अधिक होता है। सरकार द्वारा विभिन्न फसलों का मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ दिया जा रहा है ताकि किसान की आये दो गुनी हो जाये। प्रदेश सरकार द्वारा निर्विवाद उत्तराधिकारी खतौनियों में दर्ज कराने तथा राशन कार्ड सत्यापन का कार्ड चला रखा है इसके अलावा उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना जो कि हर कदम किसानों के साथ है सबका साथ सबका विकास को लेकर चल रही है। इसका आमजन लाभ ले। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने कहा कि समाज के सभी वंचित, पिछडों गरीबो, सबका विकास करना है यह तभी संभव है जब जनसामान को सरकार की योजनाओं से सीधा लाभ मिले। प्रदर्शनी/अन्त्योदय मेले/समारोह के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया जा रहा है तथा लोगों को लाभाविंत भी किया जा रहा है। किसान को उन्नतिशील खाद, बीजों की जानकारी के अलावा मिट्टी की जांच भी निःशुल्क करायी जा रही है। किसान मिट्टी में पोषक तत्वों के कमी को जाने और उसी के अनुरूप खाद डाले और अपनी कृषि आय को बढ़ाये। बारिश व आंधी के बाद भी अन्त्योदय मेला व प्रर्दशनी में लोगों का जोश व उत्साह कायम रहा।

जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री, सदर विधायक प्रतिनिधि बउवा पाण्डेय, जिला महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी, जितेन्द सिंह गुड्डन सिंह, डीडीओ अभिराम त्रिपाठी, बीडीओ बब्बनराय ने कहा कि वंचित दबे कुचले लोगों का कोई धर्मजाति नही होती है बस संकल्प लेकर निष्पक्ष, निर्भीक बिना भेदभाव के उनको उठाकर आगे बढ़ाना व उत्थान करना है। पं.दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद सिद्धान्त था जो उनके शांतिचित स्वभाव से स्वयं ही प्रतिबिंम होता है। यदि मनुष्य पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे महापुरूषों के सिद्धान्तों को जान ले तो वो विकास के रास्ते पर चल पड़ेगा। यह जन्म शताब्दी सभी विकास खंडों, जिलास्तर पर आयोजित 20 सितंबर तक चलेगा। समर्पित भाव से सरकार की लाभपरक योनजाओं को वंचित लोगों को तक पहुंचाकर उन्हें विकास व उन्नतशीलता की ओर लेकर जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, डीडीओ अभिराम त्रिपाठी, आईटीआई प्रधानाचार्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत, सहित सैकड़ो किसानों ने विकास खंड अकबरपुर के प्रागढ़ में लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस मौके पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की टीम दल के नेता कन्हैया लाल यादव, कब्बाल ताहिर खान व लोकल टीम रामजी शास्त्री आदि लोक कलाकारों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ पर गीतों के माध्यम से आकर्षक प्रकाश डाला गया। इस मौके पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह द्वारा आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट किया गया। सभी अतिथिओं को उत्तर प्रदेश वार्षिकी, ऋण मोचन पुस्तिका, उत्तर प्रदेश संदेश आदि भेंट किये। मेला प्रदर्शनी, संगोष्ठी व समारोह में आये सभी जनों को उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना पम्पलेट, पुस्तक व पोस्टर, सबका साथ सबका विकास सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व लाभपरक कार्यक्रम की पुस्तिका भी निःशुल्क भेट की गयी। प्रदर्शनी में चिकित्सा शिविर में मरीजों को देखा गया। किशोरियों, मत्स्य, शिक्षा, पीडी, वन, समाज कल्याण, उद्यान, पंचायत, कृषि, आदि विभागों के प्रदर्शनी को लोगों ने बढ़ चढ़कर देखा। कार्यक्रम में बाल विकास व पुष्ठाहार विकास द्वारा आये हुए सभी अतिथियों को पंजीरी से बनी कतली, मिठाई व लड्डू खिलाये गये।
समारोह में एडी सूचना प्रमोद कुमार, विकास सचान, बउवा पाण्डेय, विनोद तिवारी, अनूप सचान, नवीन दीक्षित, समाजसेवी कंचन मिश्रा, विनोद मिश्रा, रामगोपाल कुशवाहा, रेखा सचान, आयुष सचान आदि सहित ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, बीएसए का स्टाफ, बीडीओ का स्टाफ आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनोद तिवारी व कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान व नवीन दीक्षित, ने किया। कार्यक्रम में पात्र गरीब किसान/लाभार्थी को प्रधानमंत्री आवास योजना का स्वीकृत पत्र भी दिया गया। जिससे गरीब के चेहरे पर अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी में खुशी की लहर छाई। 19, 20 सितंबर को भी प्रदर्शनी अपने निर्धारित समय पर रहेगी। सहायक निदेशक सूचना प्रमोद कुमार ने बताया कि जिन विभागों को प्रदर्शनी हेतु स्टाल आवंटित है वे 18 की भांति 19, 20 सितंबर को भी जोश उत्साह के साथ प्रदर्शनी लगाकर आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे तथा भाग ले। कार्यक्रम में निबंध, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसके अलावा लखनऊ से आये लोकगीत कलाकार कन्हैयालल एण्ड पार्टी तथा कब्बाल ताहिर स्थानीय कलाकार रामजी शास्त्री के भी लोक गीतों का भी गायन होगा। लोकगीतों के माध्यम से भी पं. दीनदयाल उपाध्याय का जीवन पाठ व सरकार की उपलब्धियों को सहज व सरल तरीके से बताकर लोगों को जागरूक किया जाय।