Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान कल्याण सम्मेलन में दिए प्रशस्ति पत्र

किसान कल्याण सम्मेलन में दिए प्रशस्ति पत्र

2017-09-19-01- SSP-- NEWS_ bjp sanjay1कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कल्याणपुर विधानसभा के टिकरा गांव स्थित गेस्ट हाउस में किसान कल्याण सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के तीनों जिलों कानपुर ग्रामीण, उत्तर और दक्षिण की सभी विधानसभाओं से किसानों को बुलाया गया था। किसान कल्याण सम्मेलन के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एस0 पी0 सिंह बघेल ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर श्री बघेल कहा कि आबादी बढ़ने के साथ ही कृषि भूमि कम होती जा रही है।कृकृषि उत्पादन एक सीमा तक बढ़ चुका है। अतः अब किसानों को खेती के अतिरिक्त मत्स्यपालन, पशुपालन को भी अपनाना होगा जिससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी और खेती पर निर्भरता भी कम होगी। उन्होंने किसानों से कहा कि वो अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा जरूर दें शिक्षित होने से रोजगार मिलेगा तो जमीन नहीं बिकेगी जिससे खेती पर आने वाले संकट से बचा जा सकता है। 2017-09-19-01- SSP-- NEWS_ bjp sanjayबघेल ने 25 से अधिक किसानों को मंच से सम्मानित किया। विधायक नीलिमा कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने भी किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन ने भी स्थल पर किसानों की जानकारी बढ़ाने हेतु लगी हुई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अन्य प्रमुख से रामसरण कटियार, सुरेन्द्र मैथानी, अनीता गुप्ता, संतोष शुक्ला, संजय कटियार, अखिलेश अवस्थी, राजेश बाजपेयी आदि रहे।