Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » काका हाथरसी की जन्म-पुण्य तिथि मनाई

काका हाथरसी की जन्म-पुण्य तिथि मनाई

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट स्थित काका हाथरसी स्मारक भवन में पद्मश्री काका हाथरसी की जन्म व पुण्यतिथि पूर्व मंडलायुक्त डा.रविकांत भटनागर की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि सांसद राजेश दिवाकर, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, विधायक सिकंद्राराऊ वीरेन्द्र सिंह राणा ने काका के छविचित्र पर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने काका को शहर की शान बताया। इस अवसर पर कवियों ने काका को श्रद्धांजलि दी।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ बाल कवि महेंद्र पांडेय ने वेदमंत्रों के उच्चारण से किया। बाबा देवी सिंह निडर ने कहा-एक माह तारीख, एक सुदी एक दरम्यान, वर्ष नवासी तक जिए जा पहुंचे शमशान। चाचा हाथरसी-जब तक यह संसार रहेगा, काका तेरा नाम रहेगा। रामजीलाल शर्मा शिक्षक-चेहरे पर रहती सदा चित परिचित मुस्कान, लंबी दाढ़ी बन गई काका की पहचान। प्रभुदयाल दीक्षित-नारी की फटकार ने रचे कई इतिहास, कालिदास कवि बन गए, तुलसी तुलसीदास। भूदेव प्रसाद देव-मैंने जीवन को पाया है जीवन की खुशी और गम में, फूलों के संग कांटे हैं शीतलता है शबनम में। श्याम बाबू चिंतन-हास्य रस और हाथरस अमर कर दियो नाम, काकाजी को करूं मैं कोटि-कोटि प्रणाम। वासुदेव उपाध्याय-चांट पकौडी बीबी खाबै, बीबी हाई फाई। वैद्य मोहन ब्रजेश रावत-मैं सीमा पर जाऊंगा, मत कोई भी घबराना, गर शहीद हो जाऊं तो आंसू मत बहाना। चित्रकार थानसिंह कुशवाहा (कमल आर्ट)-काकाजी थे मशहूर चित्रकार, उनके मन नहीं था कोई विकार। मंगल पांडे, माधव शर्मा, दीपक रफी, प्रदीप पण्डित, प्रतिभा पांडे, चेतन्या पांडे, मनोज द्विवेदी, सत्येन्द्र शर्मा फौजी, नाना हाथरसी, देवांश शर्मा, किशोर शर्मा, सत्यनारायण सुधाकर, नंदकिशोर निर्मोही ने भी काव्य पाठ किया। आभार डा. जितेन्द्र स्वरूप शर्मा फौजी तथा सेंट एच. आर. काॅन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर अजय गौड़ एड. ने व्यक्त किया।
समारोह में पूर्व मंडलायुक्त डा. रविकांत भटनागर ने वृक्षारोपण भी किया। उनके साथ युवा साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, सेठ दिनेश सेकसरिया भी मौजूद थे।
काका हाथरसी स्मारक में लगी काका की प्रतिमा पर छतरी निर्माण की घोषणा ठेकेदार संघ के अध्यक्ष व समाजसेवी अश्वनी सूरी ने की। साथ ही उन्होंने तत्काल यहां पर नापतोल भी कराई। शीघ्र ही यहां पर छतरी निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसकी लगातार कमी महसूस हो रही थी।
समारोह के दौरान ही स्वच्छता जागरूकता अभियान एक पहल के तहत क्लीन हाथरस मूवमेंट की टीम ने एलईडी पर क्लीन हाथरस मूवमेंट की शानदार प्रस्तुति की। वहीं काका का जीवन परिचय भी कराया। प्राची दीक्षित- ‘ऐ मेरे हाथरस वालों हाथरस को स्वच्छ बना लो’ गीत पेश किया। इस टीम में त्रिभुवन शर्मा, जय दीक्षित, सुभाष चैधरी, अजीत दीक्षित, नवीन शर्मा, उपेंद्र पौनियां, योगेंद्र मौजूद थे। स्वच्छता की शपथ विद्यासागर विकल ने दिलाई।
इस अवसर पर नवीन अरोरा, डा. एससी शर्मा, सचिव डा. वी. पी. सिंह, शम्मी गौतम, हरीश कुमार शर्मा एड., सुरेन्द्र शर्मा कबाड़ी बाबा, बौ. प्रशांत शर्मा, ब्रजेश वशिष्ठ, प्रशांत कौशिक, साकेत पाराशर, कपिल अग्रवाल, प्रवीन वाष्र्णेय, डा. कपिल शर्मा, बौ. रमनमूर्ति शर्मा, महावीर तिवारी, मनोज अग्निहोत्री पूर्व सभासद, कांग्रेस कमेटी के शहराध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, जयशंकर पाराशर, शरद उपाध्याय नन्दा, तरूण शर्मा आदि ने संबोधित किया। संचालन साहित्यकार विद्या सागर विकल ने किया।