Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से बिक्री हो रहे मांस पर रोक लगाने की मांग की

बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने अवैध रूप से बिक्री हो रहे मांस पर रोक लगाने की मांग की

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। सासनी कस्बा के नगर कार्यालय पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं की एक बैठक संपन्न हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रहे मांस की बिक्री पर रोक लगाने हेतु एसडीएम अंजुम बी को ज्ञापन दिया।  आज दिए गए ज्ञापन में बजरंग दल पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा है कि सरकार द्वारा अवैध रूप से मांस बिक्री करने पर रोक लगाने के बावजूद भी सासनी और उसके आस-पास के क्षेत्र में अवैध रूप से मांस की बिक्री की जा रही है। साथ ही अवैध मांस के द्वारा विशेष समुदाय में पनप रही अराजकता पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा मांस कारोबारी से निरंतर बढ़ रही कट्टीघरों पर रोक लगाई जाए और अवैध कट्टीघरों से प्राप्त आय से सासनी में हो रही संदिग्ध गतिविधियों पर गुप्त जानकारी कर राष्ट्रहित में रोक लगाई जाए। पदाधिकारियों ने ज्ञापन की प्रतियों को विभिन्न अधिकारियों को भी प्रेषित किया है। इस दौरान हरीश चैधरी, प्रवीण उपाध्याय, सोनू कुशवाहा, सूर्यकांत प्रताप सिंह, विद्याभूषण गर्ग, राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, मुकेश कुमार, कैलाश कुलवाल आदि मौजूद थे। ज्ञापन के बाद बजरंगदल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें शहर नगर संयोजक हरीश चैधरी, सह संयोजक प्रवीन उपाध्याय, सुरक्षा प्रमुख शिवम पांडेय, गौरक्षा प्रमुख विवेक शर्मा, मिलन केन्द्र प्रमुख गौरांग शर्मा एवं शहर नगर संयोजक सोनू कुशवाहा, सह संयोजक सूर्यकांत सिंह, सुरक्षा प्रमुख राहुल कुमार, गौरक्षा प्रमुख दीपक कुमार, बालोत्सव प्रमुख विशाल कुमार, मिलन केन्द्र प्रमुख विपिन कुमार को नामित किया गया। इस दौरान केशव राना, अखिलेश, जिवेन्द्र, गुलवीर सिंह, धीरज, अभिषेक शर्मा, सत्यम पांडेय, सागर शर्मा, सनी तिवारी, पीयुष, वैभव जैन, राघवेन्द्र शर्मा, रोहित शर्मा, मधु शर्मा आदि मौजूद रहे।