Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऋण माफी प्रमाण पत्र का किया वितरण

ऋण माफी प्रमाण पत्र का किया वितरण





घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार दोपहर कस्बे के मूसानगर रोड स्थित जनता इंटर कॉलेज में स्थानीय प्रशासन द्वारा समारोह का आयोजन कर पसलियां ऋण प्रमाण पत्रों का वितरण लाभार्थी किसानों को सांसद देवेंद्र सिंह भोले क्षेत्रीय विधायिका कमल रानी वरुण उप जिलाधिकारी संजय कुमार तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा द्वारा किया गया। प्रशासन द्वारा चिन्हित 2000 लाभार्थी किसानों को प्रमाण पत्र वितरण किए जाने थे जिनमें मौके पर पहुंचे लगभग 1910 किसानों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए इस मौके पर उप जिलाधिकारी संजय कुमार ने किसानों को बताया कि 31 मार्च 2016 के बाद रिड की अदायगी में नाकाम रहे किसानों का शासन ने किसान क्रेडिट कार्ड पकड़ लिया था वह किसान कर्ज माफी के दायरे में आए हैं। उनके बैंक खाता नंबर शासन को भेजे गए थे। खाते में कर्जमाफी का धन आने के बाद अब उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए हैं। समाहरोह में सांसद देवेंद्र सिंह भोले क्षेत्रीय विधायक का कमल रानी वरुण ने किसानों को शासन द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं व सुविधाओं से परिचित कराया।