Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » युवा कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

युवा कार्यकारिणी का हुआ स्वागत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उ.प्र यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के द्वारा युवा कार्यकारिणी गठित की गई है। जिनका स्वागत समारोह आज शुक्रवार को शिवम रेस्टारेंट में किया गया।
उ.प्र. यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर युवा कार्यकारिणी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष ने यादव महासभा के युवा प्रदेश महामंत्री अनीप यादव को नियुक्त किया है। वही यादव महासभा का युवा जिलाध्यक्ष दीपू यादव को नियुक्त किया गया है।



श्री यादव ने कहा कि दीपू यादव जनपद में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे और 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन के बिंदुओं पर निष्ठा पूर्वक कार्य करते हुए संगठन को समाज के हितो से जोड़ते हुए नये आयाम बनाये जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अर्जिज करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जपी यादव, डा. अनिल ,जितेन्द्र यादव, मंगल सिंह यादव, पंकज यादव, भम्पे यादव, राहुल यादव, रामकिशन यादव आदि मौजूद रहे।