Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वित्त मन्त्री ने देश में पुनः भाजपा सरकार बनने की बात कही

वित्त मन्त्री ने देश में पुनः भाजपा सरकार बनने की बात कही

नोटबन्दी, जीएसटी के बाद भी हमारी जीत होगी-राजेश अग्रवाल
उद्योगपतियों के मध्य बैठकर शहर के कांच उद्योग पर होगी चर्चा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मन्त्री का सीताराम ग्लास वक्र्स में जोशीला स्वागत किया गया। जहां पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होने प्रदेश सरकार के बार में जानकारी देते हुए जीएसटी नोट बन्दी पर चर्चा की, वही नगर विधायक के घर हुए हमले, धमकी भरा मैसेज, वीसी के रूपये लेकर शहर से भागे दम्पति के बारें में पूछने पर उन्होने कई जबाब दिये। प्रदेश सरकार को कुछ ही समय हुआ है। कानून पर शिकंजा कसने की भी बात कही।
प्रदेश सरकार के वित्त मन्त्री राजेश अग्रवाल का जनपद में प्रथम आगमन पर शहर के उद्योगपतियों द्वारा सीतारात ग्लार्स वकर्स ढोलपुरा रोड पर जौशिला स्वागत किया गया। स्वागत के बात पत्रकारों से वार्ता करते हुए मन्त्री जी ने कहा कि प्रदेश व देश में मोदी जी की सरकार चल रही है। जनपद के कांच उधोग व जीएसटी के बारे में उन्होने बताते हुए कहा कि जब से जीएसटी लागू हुई है। उस समय से उधोग जगत में काफी बदलाव आया है। वही पूछने पर बताया कि कांच उधोग के सम्बन्ध में उधोग पतियों के बीच बैठ कर वातचीत करेगें। प्लास्टिक के आने से शहर में कांच उधोग का काफी नुकसान हो रहा है। इस पर वह चुप रहे। हाल में ही नगर विधायक पर हुए हमलें के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि कानून पर शिकंजा कसा जा रहा है। मुख्यमन्त्री योगीनाथ सीधे इस प्रकारण को संज्ञान में लेकर जांच करा रहे है। वही शहर से कुछ दिन पूर्व बीसी, ड्राफ्ट से जुडे एक व्यवसायी दम्पति के शहर से गायब होने पर कानून की बात कर कहा कि मामले को कुछ ही दिन हुई है सरकार को कटघरे में खडी नही किया जा सकता है। आगमी चुनाव की बात पर बोलते हुए कहा कि 2019 में भाजपा की सरकार बनेगी। नोट बन्दी का मुद्दा इतना बडा होते हुए भी सरकार पूर्ण बहुमत में आयी। मोदी जी कुछ ने कुछ देश के हित में कर रहे है। जहां विश्म में हर देश देश व देश के प्रधानमन्त्री को पूछ रहा है, अपने पास जगह दे रहा है। इस से भी हमारा देश अगे बढ़ रहा है। 2019 में भाजपा की ही सरकार आयेगी। वार्ता के दौरान नगर विधायक मनीष असीजा, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, युवा प्रान्त नेता नमन बसंल, सत्यवीर गुप्ता, प. सुनील शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष, श्यामसिंह यादव, धर्मेन्द्र शर्मा, अरूण जैन, जगदीष उर्फ जग्गी, मुकेश बसंल टोनी, आदि लोग मौजूद रहे।