Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर व्यापारियों ने किया पौधा रोपण

नरेश अग्रवाल के जन्म दिवस के अवसर पर व्यापारियों ने किया पौधा रोपण

कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी व्यापार सभा और उप्र उद्योग व्यापार संगठन कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सांसद नरेश अग्रवाल का जन्मदिन संजय वन किदवई नगर में पौधारोपण और मिष्ठान वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सादगी से मनाया। सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी संजय वन में एकत्रित हुए और सब ने पौधारोपण कर नरेश अग्रवाल के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की नरेश अग्रवाल पहली बार 1980 में विधायक निर्वाचित हुए और तबसे लगातार हरदोई की जनता नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र नितिन अग्रवाल पर भरोसा दिखाती आई है। आज नरेश अग्रवाल राज्य सभा सांसद के रूप में व्यापारियों की समस्या को निरंतर और लगातार संसद में उठाते आए हैं। वे अपनी बेबाकी और स्पष्ट अंदाज के लिए देश में प्रख्यात हैं और व्यापारियों की आवाज जोरदारी से उठाने के कारण वे इस वक्त देश मे व्यापारियों के सबसे बड़े नेता बनके उभर चुके हैं। आज नरेश अग्रवाल का 67वां जन्मदिन कानपुर के व्यापारी सादगी से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मना रहे हैं। पौधारोपण के बाद संजय वन के बाहर आम जनता में मिष्ठान वितरण कर नरेश अग्रवाल की लंबी स्वास्थ आयु के लिए आशीर्वाद देने की प्रार्थना की गई। अभिमन्यु गुप्ता, हरप्रीत सिंह बब्बर, शाहरुख, संजय बिस्वारी, विभोर शर्मा, नितिन सिंह, शब्बीर अंसारी, जफर अहमद, आतम जीत सिंह, बॉबी सिंह, मो शादाब, राशिद अहमद, मसहाब अंसारी, सवी गांधी, राहुल यादव, विपिन थापर आदि थे। छायाकार: नीरज राजपूत