Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रभात फेरी व रथयात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत उतारी आरती

प्रभात फेरी व रथयात्रा जगह-जगह हुआ स्वागत उतारी आरती

फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। श्री दिगम्बर जैन प्राचीन चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव के दौरान नगर में प्रभात फैरी के साथ भव्य शोभायात्रा नगर में निकाली गयी। सुबह से सांय तक नगर के बाहर जंगलों में वसे राजा चन्द्रसैन की राजधानी जैन मन्दिर पर जैन धर्म, संस्कृतिक , कला शिल्प आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये।
दो अक्टूबर को हर वर्ष होने वाले श्री दिगम्बर जैन प्राचीन चन्द्रवाड़ मेला महोत्सव में आज सुहाग नगर स्थित दि0 जैन निर्भय सागर पाठशाला के बच्चो ने शान्ति संदेश के साथ स्वास्थ्य भारत सम्बन्धी पट्टिकायों को हाथ में लेकर अहिन्सा परमोर्धम का संदेश देते हुए प्रभात फेरी निकाली प्रभात फेरी सुहाग नगर महाबीर नगर, जैन मन्दिर, बस स्टैण्ड विवेकानन्द चैक होते हुए छिग्गामल बाग स्थित बब्बूजी की जीन पर सम्पन्न हुई। जहां से सुबह दस बजे के लगभग भव्य रथ यात्रा का शुभारम्भ नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया। रथयात्रा के दौरान आर्कर्षण झाकियों स्कूली बच्चो की रैली को देख हर कोई खुशी मना रहा था। रथ में स्वामी जी का चित्र साथ में चल रहे जैन मुनी , महिला मुनी के साथ समाज के सम्मानित लोग मौजूद रहे। यात्रा के दौरान नगर के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जैन समाज के बन्धूओं ने जगह-जगह स्वामी जी की आरती उतारने के बाद प्रसाद वितरण किया। रथयात्रा बब्बू जी की जीन से प्रारम्भ होकर सदर बाजार, बजरिया होते हुए चन्द्रवार गेट पर सम्पन्न हुई।



जहां से बस द्वारा समाज के लोग चन्द्रवार किला पर पहुचे जहां अहिसा परमोर्धम स्मारग पर पहुच कर झण्डारोहण के साथ जैन मन्दिर चन्द्रवाड़ पर जिनदेव का अभिषेक एव शान्तिधारा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम गोपाल छबीली जवलपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पराज जैन पम्मी कन्नौज ने की कार्यक्रम के अन्त में सम्मान समारोह एव बाहर से आये लोगो का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के दौरान राजकुमार अरविन्द कुमार जैन, विवेक जैन, अतिवीर जैन, शिवा जैन, आनन्द जैन,राजेन्द्र प्रसाद जैन राजू, महेन्द जैन, धीरेश जैन, सतेन्द्र जैन सौली, राजीव जैन रागी, अशोक कुमार जैन, तुलसी बिहार, राजाबाबू जैन गोल्ड पैलेस, दिनेश जैन महेन्द्र जैन कटपीस, डा. महेन्द्र जैन, अतुल जैन, अजय जैन, संजय जैन संजीव जैन, नीेतेश अग्रवाल जैन राहुल जैन आदि जैन समाज के लोग मौजूद थे।