Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घण्टाघर पर भगवान श्री राम का राज्याभिषेक आज

घण्टाघर पर भगवान श्री राम का राज्याभिषेक आज

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव के तहत चल रही रामलीला में भगवान राम द्वारा रावण का वध किये जाने के बाद उन्हें अब कल अध्योध्या का राजा बनने पर उनका राज्याभिषेक आज 3 अक्टूबर को किया जायेगा तथा घण्टाघर पर जनकपुरी महोत्सव ऐतिहासिक होने के बाद रामलीला कमेटी द्वारा राजगद्दी का जिम्मा भी घण्टाघर सेवा समिति को सौंपा गया है और कल घण्टाघर पर राजगद्दी सजेगी और जनकपुरी की तरह ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।




घण्टाघर सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल बीड़ी वाले, सभासद बौबी यादव, पंकज यादव, भुल्लो गुरू, गोपाल गुरू, ललतेश गुप्ता, मोहित यादव, प्रमोद कुमार शर्मा, गिर्राज किशोर वाष्र्णेय, अनिल वाष्र्णेय, केशवदेव हलवाई, गोविन्दराम हलवाई ने बताया कि भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध करने के उपरान्त वह अयोध्या लौट रहे हैं और उन्हें 3 अक्टूबर से राजगद्दी सौंपकर उनका राजतिलक किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस बार राजगद्दी का आयोजन भी घण्टाघर पर होगा और जनकपुरी की तरह राजगद्दी भी भव्य ऐतिहासिक होगी और जनता को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
उन्होंने शहर की समस्त धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि आज 3 अक्टूबर को सायं 6 बजे से घण्टाघर पर आयोजित भगवान राम के राज्याभिषेक में अवश्य शामिल होकर पुण्य लाभ लें और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनन्द लें।