Thursday, March 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संगठन को ऊंचाई तक पहुंचाने को चलायें सदस्यता अभियान-भूरी सिंह यादव

संगठन को ऊंचाई तक पहुंचाने को चलायें सदस्यता अभियान-भूरी सिंह यादव

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगला विष्णु में ओमप्रकाश यादव के आवास पर युवा यादव महासभा द्वारा स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान संघ के अध्यक्ष जेपी यादव ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव मौजूद रहे। संचालन जैकी यादव ने किया।
यादव महासभा के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कहा युवा यादव महासभा को एक सदस्यता अभियान चलाना चाहिये। जिससे जिले में युवाओं की एक टीम युवा यादव महासभा के संगठन से जुड़े। जिससे संगठन ऊंचाई तक पहुंचे। जेपी यादव ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को बेटा और बेटी में अंतर नहीं समझना चाहिये। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर ध्यान देना चाहिये। यादव महासभा के युवा जिलाध्यक्ष दीपू यादव ने कहा हमारे समाज के लोगों को एकत्रित रहना चाहिये और अपने समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिये। युवा यादव महासभा के प्रदेश महामंत्री अनीप यादव ने कहा अगर हमारे समाज में किसी भी क्रान्ति पर कई अत्याचार किया जायेगा। युवा यादव महासभा उसका विरोध करेगी। जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने कहा हमारे समाज के लोगों को नशा से दूर रहना चाहिये और जिससे स्वास्थ्य सही रहे।

जिला उपाध्यक्ष रजनीश यादव ने कहा अक्टूबर माह में मेधावी छात्र-छात्राओं का स्वागत समारोह एवं सम्मान होगा। कार्यक्रम में यादव महासभा के युवा जिलाध्यक्ष दीपू यादव ने ओमप्रकाश यादव को युवा जिला सचिव नियुक्त किया। ओमप्रकाश ने सभी अतिथियों का साफा बांधकर स्वागत किया। बैठक में वीरेंद्र यादव, पंकज यादव, राहुल यादव, मुकेश मैनेजर, तेजवीर सिंह यादव, दिनेश यादव, रजनीश यादव, पिंकी यादव, दीपू यादव आदि मौजूद रहे।