Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वच्छता अभियान की सफलता का लिया संकल्प

स्वच्छता अभियान की सफलता का लिया संकल्प

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय नागरिक कल्याण एवं अपराध निरोधक समिति की बैठक शिविर कार्यालय विवेकानन्द नगर अलीगढ़ मार्ग पर हुई। जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास से मनाई गई।
बैठक में समिति के केन्द्रीय महासचिव हरीश कुमार शर्मा एड. ने नागरिकों के कल्याण व अपराधों को शमन करने हेतु सामाजिक सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने लोक कल्याण के प्रति समर्पित स्वयं सेवकों के संगठन, जागृति तथा लोक कल्याण के बिन्दुओं पर प्रशिक्षण की आवश्यकता और कार्यवाही पर बल दिया। समिति कार्यकर्ताओं ने मानवीय मूल्यों के संवर्द्धन तथा मानव अधिकारों के उन्नयन हेतु सामाजिक जागृति का संकल्प लिया गया।
स्वच्छता अभियान की सफलता हेतु समीक्षा की सतही आवश्यकता और प्रत्येक गली व मौहल्ला में नागरिकों के कार्यकारी समूहों की सक्रियता पर बल दिया गया। स्वच्छता अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की राष्ट्र की समृद्धि हेतु मूल कल्पना थी। जिस पर वर्तमान में प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री द्वारा बल दिया जा रहा है। जनता स्वच्छता अभियान को समग्र पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यापक रूप देकर जन अभियान नहीं बनाया जायेगा तब तक समाज को पूर्ण स्वच्छ एवं स्वस्थ नहीं बनाया जा सकता। केवल झाडू लगाकर फोटो खिचाने से जन अभियान नहीं बनेगा।



स्वच्छता हेतु नदी, नालों, तालाब व पोखरों के अतिक्रमण तथा प्रदूषण से मुक्त करने हेतु कार्य करने तथा चिकित्सालयों, बूचडखानों में भस्मीकरण संयंत्र लगाने और औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए ठोस तथा व्यवहारिक कार्य करने आवश्यक हैं। वर्तमान परिदृश्य अमानवीय एवं अपूर्ण है।
पालिका में उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग करने के साथ ही साथ संसाधन बढाने और जनसमस्याओं से प्रभावी अभियान आगे बढाने, अतिक्रमण हटाकर तथा यातायात नियंत्रित करके और प्रतिबंधित पाॅलीथिन की फैक्ट्रियों तथा विक्रय स्थल और गोदामों पर रोक लगाने की मांग की गई।
समिति सदस्यों ने शासन-प्रशासन एवं नागरिकों की सामंजस्य पूर्ण कार्यवाही पर बल दिया। गन्दगी, जलभराव तथा अतिक्रमण स्थलों को चिन्हांकित कर सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता ओ.पी. शर्मा जिलाध्यक्ष तथा संचालन तहसील महामंत्री अरूण शर्मा ने किया। बैठक में पी.डी. उपाध्याय पूर्व प्राचार्य, जी.डी. वर्मा, पं. ऋषि कौशिक, राहुल देव, निशांत उपाध्याय, सचिन गौड, विजय पचैरी, योगेश यादव, अमरीश शर्मा, धर्मेन्द्र, जयशंकर पाराशर, अशोक शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, पं. मनोज द्विवेदी, ब्रजेश वशिष्ठ एवं संजीव उपाध्याय आदि की उपस्थिति एवं विचार उल्लेखनीय रहे।