Wednesday, May 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगला नथुआ में फायरिंग की घटना से दहशत

नगला नथुआ में फायरिंग की घटना से दहशत

एसपीआर मौके पर पहुंचे रायफल सहित चार पकड़े
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में विवाद के पथराव एवं फायरिंग हो गई। फायरिंग की घटना से लोग भयभीत हो गए। घर में दुबकने के साथ ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के सामने हो रही फायरिंग से अधिकारियों में हडकंप मच गया। बाद में पहुंए एसपीआरए एवं सीओ शिकोहाबाद एवं जसराना ने चार लोगों को पकडकर रायफल बरामद कर ली। पीडित ने थाने में अभियोग दर्ज कराया है।

थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में जयदेश एवं प्रधान रवींद्र सिंह में विवाद चल रहा है। विवाद के कारण प्रधान पक्ष के रवींद्र सिंह पुत्र लज्जाराम, नवीन पुत्र रवींद्र सिंह, आनंद, सतीश, अशोक, भोला, विनय कुमार जयदेश के घर पहुंच गए। पीडित के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ गाली गलौज करने लगे। पीडित पर शिकायतों को वापिस लेने का दबाब बनाते हुए पथराव शुरु कर दिया। बाद में उसको बचाने आई प्रशांत की पत्नी अंजू एवं गौरव के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में तीनों लोग घायल हो गए। इसी दौरान प्रधान रवींद्र सिंह ने फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद गांव में सनसनी फैल गई। लोग घरों में छिप गए। पुलिस को सूचना दी तो महकमे में हडकंप मच गया। मौके पर एसपी देहात महेंद्र सिंह, सोओ संजय रेड्डी, एसएचओ अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। मौके पर चार लोगों को पकडने के साथ ही रायफल बरामद की। पुलिस ने जयदेश की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।