Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » मनोरंजन » रजत श्री फाउण्डेशन की प्रतिभाओं का पांचवा व अंतिम ऑडिशन

रजत श्री फाउण्डेशन की प्रतिभाओं का पांचवा व अंतिम ऑडिशन

कानपुर, श्यामू वर्मा। रजत श्री के तत्वावधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में रॉयल प्रिंस बैक्वेट में निकट गुरुदेव पैलेस में संपन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउण्डेशन की प्रतिभाओं का पांचवा व अंतिम ऑडिशन करा रही है। डांस कानपुर डांस हुनर ही विनर में प्रतिभाओं का अभूतपूर्व सहयोग मिल रहा है। आज सुबह से ही प्रतिभागियों की लंबी लंबी लाइनें लगी हुई थी जो प्रतिभागी अपना हुनर दिखाने के लिए सुबह से ही उत्साहित थे जिसमें कुल 287 प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। जिनमें से सोलो डान्स प्रतिभागी 252 डूयूट डांस में 19 एवं ग्रुप डांस में 16 ने अपना जमकर हुनर दिखाया इनमें से सोलो डांस प्रतिभागी 88 डूयूट डांस प्रतिभागी 11 एवं ग्रुप डांस प्रतिभागी 8 चुने गये। इस प्रकार कुल 107 प्रतिभागी चुने गए। चयनित किए गए प्रतिभागियों को 22 अक्टूबर 2017 को प्री नाले में जगह मिलेगी प्रतिभागियों की अधिक भीड़ उनका जो देखते हुए ऑडिशन रात 9ः30 बजे तक चलता रहा। प्रतिभागियों ने आए हुए अतिथियों एवं दर्शकों को अपने हुनर से मोहित कर दिया व सैकड़ों की भीड़ ने ताली बजा कर उनका उत्साह वर्धन किया। शहर में ऐसा ऑडिशन देखकर सभी आए हुए लोगों ने रजत श्री फाउण्डेशन परिवार को बधाई दी एवं भविष्य में और अच्छा करने के लिए उत्साहित किया।
रजत श्री फाउण्डेशन परिवार की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी अकादमी एवं स्कूलों को कोटि-कोटि आभार एवं सभी नगर वासियों को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने रजत श्री फाउण्डेशन पर अपना विश्वास जताया। डांस कानपुर डांस उन्हीं विनर प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए कोरियोग्राफर कृष्णा सिंह, दिवाकर पाठक, अदिति मुखर्जी, मनोज डेविड, शिवम गुप्ता व सुप्रिया सिंह ने जज के रूप में अहम भूमिका निभाई व आशीष श्रीवास्तव, रीटा वर्मा, दीपिका यादव, व नीरज सैनी ने दर्शकों के बीच में अपना जलवा बिखेरते हुए रंग जमाया। प्रतियोगिता का प्री फिनाले 22 अक्टूबर 2017 दिन रविवार को बंधन गेस्ट हाउस सिविल लाइंस में होगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से अध्यक्ष अरविंद सिंह, महामंत्री दीप्ति सिंह,किरन यादव, अनीता सिंह, नेहा जयसवाल, भावना, विनोद कनौजिया, अनीता शुक्ला, निधि सक्सेना व आदि लोग मौजूद रहे। छायाकारः नीरज राजपूत