Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की विषाक्त सेवन से मौत

महिला की विषाक्त सेवन से मौत

मायका पक्ष ने पति सहित कई लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद में एक महिला की संदिग्ध हालत में विषाक्त सेवन से मौत हो गयी। मृतका के मायका पक्ष ने थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के कई लोगो के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव मौहम्मदाबाद निवासी 23 वर्षीय भावना उर्फ भाग्यश्री पत्नी बन्टी उर्फ अजय कुमार की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में विषाक्त सेवन से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतका के पति द्वारा मायका पक्ष के लोगो को फोन पर दी। सूचना पर पहुचे मायका पक्ष के लोगो ने थाने में भावना के पति सहित कई लोगो के खिलाफ जहर देकर हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई प्रभूदयाल चाचा प्रमोद कुमार निवासी भगवान टाकीज आगरा ने बताया कि काफी दिनों से पति -पत्नी के मध्य विवाद चल रहा था। मृतका के शरीर पर चोट के निशान थे जिससे हत्या की आशांका है। घटना के बारे में थाना प्रभारी टूण्डला ने बताया कि मायका पक्ष ने जहर देने के बाद गला दबाकर हत्या करने की तहरीर दी है। अभियोग दर्ज करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हो सकेगी। उसके बाद आगे की कानूनी कार्यवाही की जायेगी।