Tuesday, April 23, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना शुरू

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना शुरू

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। रविवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ, उप्र द्वारा काम बंद कलमबंद हडताल शुरू हुयी। जिसमें समस्त कार्यकत्रियों ने भाग लिया। इस दौरान कोई भी वजनी कार्य न करने का निर्णय लिया गया। साथ ही अन्य मांगों को लेकर मुखर हुयीं।
इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष आशमा कुलश्रेष्ठ और जिला महामंत्री संध्या सिंह ने कहा कि कुछ लोग जो संगठन के नाम पर दुकान चला रहे हैं वो फोन करके बहाना को गुमराह कर रहे हैं। उनको पता है ये आंदोलन हुआ तो इनकी फिर जीत होगी और हमारी दुकानें बंद हो जायेगी। कार्यकत्रियां वजन नहीं करेंगी। आगे 23 अक्टूबर 2017 को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को दोपहर 12 बजे दिया जायेगा। इस दौरान गीता, सरला, मोहिनी, सीमा, सुमन, सुनीता, सुधा, सरोज, सीमा, गायत्री, श्रीदेवी, दीपा शर्मा, हेमा, ललतेश, अनिल आदि संग काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।