Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 695 किसानों को बांटे गए फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र

695 किसानों को बांटे गए फसल ऋण मोचन योजना के प्रमाण पत्र

15 हजार से लेकर 1 लाख तक का ऋण मांफ प्रमाण पत्र वितरण
मुख्य विकास अधिकारी व उपजिलाधिकारी सैफई ने बांटे प्रमाण पत्र
सैफई, इटावाः जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित फसल ऋण मोचन योजना के तहत सैफई तहसील में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसानों को कर्ज मांफी के प्रमाण पत्र वितरित किये।
तहसील में मुख्य विकास अधिकारी पी0 के श्री वास्तव, उपजिलाधिकारी सैफई सिद्दार्थ, तहसीलदार राजकुमार यादव, के हाथों कर्ज मांफी का प्रमाण पत्र पाकर किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
सैफई क्षेत्र के 695 महिला व पुरुष किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ मिला। किसानों का 15 हजार से लेकर 1 लाख तक का कर्ज मांफी का प्रमाण पत्र किसानों को बांटा गया।
ऋण मांफी प्रमाण पत्र बितरण में मुख्य विकास अधिकारी इटावा पी0 के0 श्री वास्तव, उपजिलाधिकारी सैफई सिद्धार्थ, परियोजना निदेशक उमाकांत त्रिपाठी, तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह, ने महिला सबसे पहले राम श्री ग्राम केशोपुर बेनी, राजवीर सिंह नगला बहादुर, संतोष ग्राम भड़पुरा, रामखिलाड़ी निवासी नगरीय कूकपुर, रणवीर ग्राम मनिगांव, नेम सिंह नगला हरनाथ, सत्य सरन ग्राम भाली, प्रमिला देवी ग्राम तरकारा वाचा, सूरजा देवी ग्राम उसरई समेत 10 किसानों को अपने हाथों से प्रमाण पत्र वितरित किये। बाद में स्थानीय लेखपालो ने 695 किसानों को ऋण मुक्त प्रमाण पत्र वितरित किये।