Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कुशवाहा समाज ने मेधावियों का किया सम्मान

कुशवाहा समाज ने मेधावियों का किया सम्मान

कानपुर, जन सामना संवाददाता। आज साकेतनगर स्थित मंदाकिनी रॉयल होटल में कुशवाहा समाज ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर कुशवाहा संदेश स्मारिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कुशवाहा समाज की पत्रिका का विमोचन प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामीप्रसाद मौर्या की पुत्री संघमित्रा ने किया। अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में समाज को खासकर बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने की बात रखी। कार्यक्रम में दो दर्जन से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष दिनेश कुशवाहा, संघमित्रा, विशेष आमान्त्रित शिवशंकर सैनी, भाजपा जिला मन्त्री (दक्षिण) संजय कटियार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।