Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर कीर्तन जत्था का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत

नगर कीर्तन जत्था का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत

कानपुर,  प्रियंका तिवारी | व्यापारी  एसोसिएशन के तत्वावधान में अध्यक्ष संजय टंडन की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय के निकट नगर कीर्तन जत्था का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। यह जानकारी देते हुए संजय टंडन ने बताया कि गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव में नगर कीर्तन में कानपुर व्यापारी एसोसियेशन के अध्यक्ष संजय टंडन एवं उनके सभी पदाधिकारियों ने नगर कीर्तन के आगमन पर गुरु महाराज की सवारी और सभी साध-संगत का फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर स्वागत किया तथा स्कूलों के बच्चो एवं कीरतनी जत्थों का मिष्ठान एवं प्रसाद बाट कर स्वागत किया। इस में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी तन मन धन से कार्य करते हैं और उसको करने के बाद सभी को सुकून मिलता है नगर कीर्तन का जब आगमन हो रहा था तो फूलों की ऐसी बारिश की गई की देखने वाले देखते रह गए फूलों की पंखुड़ियों से सड़क ढंग गई थी देखने वालों ने भी कहा कि इसे कहते हैं नगर कीर्तन का भावे स्वागत जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है।

जिसमें संस्था के चेयरमैन मुरारी लाल,संरक्षक गुलशन गांधी,सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन स० कुलदीप सिंह,अध्यक्ष स०त्रिलोचन सिंह सलूजा, पुष्पेन्द्र जायसवाल,स० सरबजीत सिंह, रंजीत सिंह बिल्लू,रोमी अरोरा, दर्शन सिंह, करमजीत सिंह बॉबी, गुरचरण सिंह कालरा,संजय भाटिया,प्रदीप रामचंदनी, पप्पी भैया, इंदरपाल सिंह,अजीत सिंह, रविन्द्र सिंह,शिवम् मल्होत्रा,अमरपाल सिंह चावला मौजूद रहे।