Tuesday, April 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे ट्रैक पर मिला शव असुआ के सुशील का था

रेलवे ट्रैक पर मिला शव असुआ के सुशील का था

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शुक्रवार सुबह थाना शिकोहाबाद क्षेत्र नगला कांस के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। सूचना पर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर रात शव की पहचान अशुआ निवासी सुशील (३२) पुत्र बनवारी के रूप में हुई। युवक की मौत की जनकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नगला कांस के समीप एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा देखा। शव की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शुक्रवार देर सायं युवक के परिजन थाना पहुंचे और उन्होंने युवक के बारे में जानकारी की। पुलिस ने परिवारीजनों को अस्पताल भेज दिया। जहां शव को देख उन्होंने उसकी शिनाख्त सुशील निवासी अशुआ के रूप में कीं। युवक की शिनाख्त होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने बताया युवक मानसिक रूप से कमजोर था। गुरुवार रात घर से घेत पर जाने की कह कर गया था। लेकिन उसका शव नगला कांस के समीप ट्रैक पर मिला। कयास लगाया जा रहा है कि युवक ट्रैक पार करते समय ट्रैन की चपेट में आ गया। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम के बाद शव शौंप दिया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।