Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं मिला शव

यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, नहीं मिला शव

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के ग्वारई की घटना
डूबने के काफी देर बाद पहुंची पुलिस
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगला सिंघी क्षेत्र में यमुना नहाने गया युवक डूब गया। देर शाम तक युवक का शव बरामद नहीं हो सका था। सूचना के बाद भी काफी देरी से पहुंची पुलिस को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनिवार को नगला सिंघी गांव के आधा दर्जन बच्चे ग्वारई स्थित महेश्वरनाथ मंदिर के समीप यमुना में स्नान करने गए थे। मदनबाबू का 14 वर्षीय पुत्र नितिन अपने साथी कौशल पुत्र राजवीर, जीत पुत्र राजन सिंह और दीपू पुत्र रमेश चन्द्र के साथ यमुना में नहा रहा था। नहाते समय नितिन यमुना की गहराई में चला गया। अन्य बच्चों ने नितिन को बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी गहराई में जाने से बच गए। बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मंदिर पर बैठे ग्रामीण बाहर निकल आए। उन्होंने बच्चे को बचाने के लिए पुलिस को फोन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि फोन करने के बाद करीब आधा घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। मौके पर ग्रामीणों की भीड जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने ग्रामीणों को बच्चे के शव को खोजने के लिए यमुना में उतारा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष का कहना है कि गोताखोरों से बच्चे के शव की खोज करवाई गई लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं हो सकी है। बच्चे के शव की तलाश जारी है। घटना को लेकर ग्रामीण दहशत में हैं। यमुना में डूबे बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।