Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपना घर आश्रम का शुभारम्भ नौ को

अपना घर आश्रम का शुभारम्भ नौ को

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शिव शक्ति वृद्धाश्रम समिति द्वारा अपना घर आश्रम संस्था को समर्पित कर दिया।
जानकारी देते हुए शिव शक्ति वृद्धाश्रम समिति अध्यक्ष अनिल गर्ग ने , महासचिव मुकेश कुमार गुप्ता मामा, ने सयुक्त रूप से वार्ता के दौरान बतायी कि शिव शक्ति वृद्धाश्रम जहां असहाय वृद्ध लोगो की सेवा के लिए बनाया था। वह अव अपना घर आश्रम में परिवर्तित हो गया है। जहां मां माधुरी बृज वारिस सेवा सदन अपना घर भरतपुर राजस्थान के सहयोग से भी कार्य करेगा। संस्था की डा. माधुरी भारद्धाज , जानकी प्रसाद गर्ग, ने कहा कि राजस्थान , उत्तर प्रदेश में अभी तक 20 आश्रम चल रहे थे। जिसमें 21 वां आश्रम का शुभारम्भ नौ नवम्बर को मुख्य अतिथि कैबिनेट मन्त्री प्रदेश सरकार प्रो. एसपी सिंह बघेल, कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव विधान मण्डल दल, नगर विधायक मनीष असीजा, विशिष्ट अतिथि विधायक शिकोहाबाद डा. मुकेश वर्मा, जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार के साथ अपना घर आश्रम भरतपुर से डा. बीएम भारद्वाज रहेग। वार्ता के दौरान श्रीमती एनपी सिंह, एनपीसिंह रवीश जैन, राकेश गर्ग, राम गुप्ता शंकर गुप्ता आदि लोग थे।