Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अब साफ होती जा रही भाजपा की धुंधली तस्वीर

अब साफ होती जा रही भाजपा की धुंधली तस्वीर

तीन नगर पंचायतों व दो नगर पालिकाओं के प्रत्याशी किये घोषित, फिरोजाबाद मेयर प्रत्याशी पर नूतन राठौर के नाम की चर्चायें तेज सपा, बसपा, आप, कांग्रेस, एआईएमआईएम पहले ही कर चुके घोषणा, संभावना-शिकोहाबाद में रोचक होगा पालिकाध्यक्ष का चुनाव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद में नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी घोषित न होने के कारण चुनावी तस्वीर साफ नहीं हो रही थी। चुनावी गणितज्ञों में उत्सुकता थी कि आखिर कौन होगा भाजपा का प्रत्याशी, जीतेगी या हारेगी ये आंकलन करने के लिये प्रत्याशी घोषित हो ये जानना जरूरी था, बढ़ती उत्सुकता के बीच भाजपा ने आखिकार कहीं हद तक अपनी धुंधली तस्वीर साफ की और मंगलवार दोपहर तक तीन नगर पंचायतों व दो नगर पालिकाओं पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये। तब कहीं हद तक लोगों को राहत मिली, फिर भी फिरोजाबाद मेयर सीट को लेकर उत्सुकता बरकरार रही, हालांकि इस पर नूतन राठौर का नाम तेजी से चर्चा में चलता रहा। फिरोजाबाद जनपद में निकाय चुनाव को लेकर सपा पहले ही अपना नगर निगम मेयर प्रत्याशी राजनरायण गुप्ता की पत्नी सावित्री गुप्ता को कर चुकी थी। बसपा ने पायल राठौर को मैदान में उतारा तो आप ने अरूण शर्मा की पत्नी सुनीता झा को मैदान में उतारा गया। तो कांग्रेस ने शाहजहां परवीन का नाम सामने आया। एआईएमआईएम ने नौशाद अली सिद्दीकी की पत्नी मशरूर फातिमा को मेयर प्रत्याशी बनाया है। इस प्रकार अधिकांश प्रमुख पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये, लेकिन भाजपा ने मेयर सीट पर सस्पेंस बरकरार रखा। पिछले दो दिनों से हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर कौन है भाजपा का मेयर प्रत्याशी। प्रत्याशी विलंब से घोषित करने को लेकर माना जा रहा है कि सपा द्वारा राजनरायण गुप्ता मुन्ना की पत्नी सावित्री देवी को उतारने के बाद भाजपा ने नये सिरे से जीत को रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। इसी बीच मंगलवार दोपहर तक भाजपा ने तीन नगर पंचायतों व दो नगर पालिकाओं के प्रत्याशी घोषित कर दिये। जिसमें शिकोहाबाद नगर पालिका से मनोरमा गुप्ता पत्नी दयाशंकर गुप्ता, टूण्डला नगर पालिका से रामबहादुर चक को पालिका प्रत्याशी बनाया। वहीं जसराना नगर पंचायत से अवनीश गुप्ता, एका से माया देवी सागर, फरिहा से प्रभन्जन जैन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाये गये। रही बात फिरोजाबाद मेयर सीट की तो इस पर आधिकारिक तौर पर पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन बीते दिन नूतन राठौर द्वारा नामांकन पत्र खरीदने के बाद यह तय माना जा रहा है कि भाजपा से मेयर प्रत्याशी नूतन राठौर ही होंगी। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने वैश्य कार्ड खेलते हुए मनोरमा गुप्ता को पालिकाध्यक्ष पद के लिये प्रत्याशी घोषित कर दिया। उधर बहुजन समाज पार्टी ने यादव कार्ड खेलते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष कमल सिंह यादव की पत्नी नर्वदा यादव को प्रत्याशी बनाया है। वहीं आम आदमी पार्टी से अमिता यादव मैदान में हैं। शिकोहाबाद में कांग्रेस से शशि यादव पत्नी चंद्रकांत यादव, आम आदमी पार्टी से अमिता यादव पत्नी सीपी यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। इसके अलावा र्निदलीय प्रत्याशी के रूप में सपा से विद्रोह कर चुनाव मैदान में उतरी रीना यादव पत्नी शौर्यदेव मणि यादव चुनाव में दमखम दिखा रहे हैं। इन नामों के अलावा भी कई और लोग भी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। चुनावी गणितज्ञों के मुताबिक भाजपा की नगर निकाय चुनाव में अब तक सस्पेंस वाली तस्वीर साफ होती जा रही है। जिस तरह से शिकोहाबाद में एक के बाद एक मझे हुये प्रत्याशी राजनैतिक पार्टियों द्वारा घोषित किये जा रहे हैं उससे माना जा रहा है कि यहां पालिकाध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक होगा।