Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नोट बंदी पर रालोद ने मनाया काला दिवस

नोट बंदी पर रालोद ने मनाया काला दिवस

हाथरसः जन सामना ब्यूरो। केन्द्र सरकार की नोट बन्दी नीति के एक वर्ष पूर्ण होने पर आज रालोद द्वारा मधगुढी में काला दिवस मनाया गया। धरनास्थल पर सरकार की नीतियों के विरोध में पट्टिकाओं पर विभिन्न तरह के नारे लिखे हुए थे साथ में सभी लोगों की बांहों पर काली पट्टी बंधी हुई थी।
इस अवसर पर पश्चिमी उ.प्र. के अध्यक्ष डा. अनिल चैधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने गत वर्ष नोट बंदी करके व्यापारी वर्ग, किसान एवं आम लोगों की रोजी रोटी को तबाह कर दिया है। समाज का हर वर्ग आज तबाह हो गया है। आम आदमी नोट बंदी से उबर ही नहीं पाया तब तक जीएसटी लागू करके आग में घी डालने का काम किया है। इस कृत्य के लिए 2019 में जनता सबक सिखायेगी। जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक गेंदालाल चैधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार दोनों ही पूरी तरह से फेल हैं। समाज का हर तबका आज परेशान है। आम आदमी ये नहीं समझ पा रहा है कि सरकार आखिर किसके लिए काम कर रही है। दरअसल सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई हैं। रालोद ने काला दिवस के माध्यम से जनता की आवाज जनता के बीच रखी है। इसका जबाब आगामी चुनावों में दिया जायेगा।
विरोध प्रदर्शन में प्रदीप कुमार, गुड्डू चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठैंनुआ, धर्मवीर सिंह चैहान, डा. चन्द्रभान भारत, भगवान सिंह भारती, एदल सिंह, राजकपूर, कोमल सिंह, सुरेन्द्र सिंह परिहार, योगेन्द्र सिंह राना, मनोज चैधरी, पंकज चैधरी, आमना, कमल बाबा, रवि कुमार कश्यप, भारत कुमार, आरिफ, हमीद, अफसाना, चै. के.पी. सिंह, रजत चैधरी, नितिन गौतम, चै. राजेन्द्र सिंह, प्रेमपाल सिंह, पवन कुमार, रवि कुमार, ऋषि कुमार, निजाम, शकील, मुकीम, भूरा खां, अशलम, गुलशेर, आसिफ, मुहीन सहित तमाम लोग थे।