Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पार्षद सूची जारी होने पर भाजपा में घमासान

पार्षद सूची जारी होने पर भाजपा में घमासान

टिकट न मिलने पर भाजपाईयों ने फूके भाजपा पदाधिकारियों के पुतले
आरोप-पूर्व में सपा से जुड़े लोगो को भाजपा ने दी पार्षद की टिकट
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भाजपा पार्षदों की सूची जारी होते ही शहर में घमासान होने लगा। वही नगर में विधायक खेमे, महानगर खेमे के लोग आमने -सामने आते दिखायी दिये। कुछ लोगो ने भाजपा के नेताओं के पुतलों को आग के हवाले कर दिया। विरोध करने वाले भाजपा नेताओं ने महानगर अध्यक्ष चुनाव प्रभारी नानकचन्द्र अग्रवाल पर जमकर आरोप लगाये।
भाजपा द्वारा निकाय चुनाव में पुराने नेताओं को दरकिनार करते हुए नये चहेरों को पार्षद प्रत्याशी का टिकिट दे दिया। सपा नेताओं के साथ जुडे नेताओं ने सरकार बदलते ही भाजपा का दामन थामना शुरू कर दिया। चुनाव में पेसे ओर जुगाड के चलते पार्टी से टिकिट भी हांसिल कर लिया। जिसको लेकर भाजपा में सूची जारी होते ही घमासान होने लगा। पूर्व भाजपा चेयर मैन प्रत्याशी प्रेमचन्द्र शंखवार ने इतना तक कह दिया। कि महानगर के इसारे पर भाजपा में सपा के लोगो को जोडने का काम किया है। दिलीप यादव के भाई धर्मेन्द्र को भी भाजपा में लाकर टिकिट दिलाने का कार्य किया है। आक्रोशित भाजपा नेताओ ने राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य नानक चन्द्र अग्रवाल के घर के वाहर नेताओं ने राष्ट्रीय महासचिव अनिल जैन, नानकचन्द्र महानगर अध्यक्ष के पुतले बनाते हुए आग के हवाले कर दिया। सूत्रों की माने तो महानगर अध्यक्ष ने अपनी पत्नी को जिताने के लिए सपा बसपा से जुडे नेताओं को निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के लिए रूपये भी बाॅटे है। जबकि महानगर अध्यक्ष अपने को बचाते हुए कहा कि इस वार्ड से हमेशा से भाजपा जीतती आयी है। पैसे देने की बात किसी ने गलत कही है, इसका हम विरोध करते है। भाजपा वार्ड से जीत रही है, चुनाव के चलते लोग राजनीति द्वेष रखते ही बदनाम करने का कार्य कर रहे है। आरोप निराधार है। पार्टी हाईकामन से लोगो को टिकिट दी गयी है। उसमें उनको कोई रोल नही है। जो लोग आरोप लगा रहे है वह गलत आरोप लगा रहे है। वही दूसरी ओर महानगर अध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए भाजपा के नेताओं ने कहा कि मण्डल अध्यक्ष महानगर सूची में जो लोगो के पेनल में नाम भेजे थे। उनको अलग कर एक दूसरी सूची जारी करते हुए विधायक मनीष असीजा के सहयोगियों की टिकिट कर दी गयी है। महानगर अध्यक्ष नगर विधायक के मध्य 15 वष्र्ष पूर्व चेयरमैन, सभासद के दौरान से घमासान चला आ रहा है। वही पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने विरोध करते हुए कहा कि वार्ड नम्बर 35 से भाजपा के सर्किय कार्यकर्ता का टिकिट काटते हुए सपा नेता दिलीप यादव के भाई को टिकिट दिया गया। पूर्व में महानगर अध्यक्ष कन्हैयाला गुप्ता,कृष्णमुरारी अग्रवाल, शिव मोहन श्रोतिय ने पूर्व में 51 सौ-51 सौ रूपये नामांकन के नाम पर लिये थे। उस समय विरोध करने पर महानगर अध्यक्ष के इशारे पर पिंकी चक द्वारा मेरे उपर हमला किया था। विरोध करने में मनोज शंखबार, प्रेमचन्द्र शंखवार रविन्द्र शर्मा डपली, सुनील शर्मा, आदि सैकडों भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने विरोध देख बुलाया गया पुलिस फोर्स
फिरोजाबाद। नगर के दुर्गानगर स्थित नानक चन्द्र अग्रवाल के घर पार्षद पद के लिए घोषित प्रत्याशियों को बी फार्म वितरण करने के लिए एकत्रित लोगो के साथ विरोधियों ने नानक चन्द्र अग्रवाल के घर के बाहर महानगर अध्यक्ष , चुनाव प्रभारी के पुतलों को आग के हवाले करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा देख भाजपा पदाधिकारियों ने थाना पुलिस को सूचना दी। हंगमा की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुच गया, जहां आक्रोशित लोगो को समझाने का प्रयास पुलिस ने किया।