Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शिव शक्ति वृद्धाश्रम अपना घर में हुआ परिवर्तित

शिव शक्ति वृद्धाश्रम अपना घर में हुआ परिवर्तित

कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने फीता काट किया शुभारम्भ
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शिव शक्ति वृद्धाश्रम समिति द्वारा अपना घर आश्रम में परिवर्तित हो गया। अब वृद्ध के साथ प्रभू जी इस आश्रम में निवास करेगें। अपना घर आश्रम के शुभारम्भ के दौरान मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल कैबिनेट मन्त्री उप्र सरकार अपना घर आश्रम भरतपुर के साथ संस्थान अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव मुकेशगुप्ता मामा आदि लोगो ने कहा कि वृद्ध लोगो के साथ में अब प्रभू जी का बास होगा। उनकी सेवा के लिए भरतपुर से सेवादार भी बुलाये गये है।
नगर के दस किलो मीटर दूसर बने शिव शक्ति वृद्धाश्रम में गुरूवार को कैबिनेट मन्त्री प्रोफेसर एसपी सिंह द्वारा दीप प्रज्जवलित फीता काटकर अपना घर आश्रम का शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि समिति के लोगो को आश्रम को अपना घर को समर्पित करते हुए प्रभु स्वरूप असहाय लावारिस बीमार स्थिति में पडे तड़प् रहे लोगो को यहा अपना घर मिलेगा। इस से पुनीत कार्य कोई ओर नही है। इस के लिए हर स्तर से सहयोग किया जायेगा। आज असहाय लोगो को प्रभू के रूप में देख हद्य प्रफुल्लित हो गया। सेवा हो तो इस तरह के लोगो की होनी चाहिये जो अपने घर के बारे में अपने लोगो के बारे में नही जानते न ही कह सकते हम लोगो को ही अपना मान लेते है। येसे प्रभू स्वरूप् लावारिस बीमार लोगो की सेवा के लिए सव लोगो को आगे हाथ बढ़ाना चाहिये। कार्यक्रम के दौरान शहर के विभिन्न समाजसेवी संस्थायों के पदाधिकारियों के साथ वृद्धाश्रम समिति के लोग मौजूद रहे। वही अपना घर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर की जनता से अपील है सड़क पर पडे असहाय बीमार लोगो को आश्रम तक पहुचाने का कार्य करते ही दीन दुखियों की सेवा कर पुनित कार्य में सहयोग करें।