Wednesday, April 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वयं सहायता समूह पर भारी पड़ी नोटबंदी

स्वयं सहायता समूह पर भारी पड़ी नोटबंदी

2016-12-07-02-ravijansaamna
जिला मुख्यालय पर महिलाऐं अपना लोन माफ कराने के लिऐ डीएम से गुहार लगाती हुई।

स्वरोजगार चलाने वाली महिलाएं लगा रहीं मुख्यालय के चक्कर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नोटबंदी की मार स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार चलाने वाली महिलाओं पर भारी पड रही है। निजी एवं सरकारी क्षेत्रों से लोन प्राप्त करने वाली महिलाएं लोन की किश्त जमा नहीं कर पा रही है। ऐसे दर्जन भर महिलाएं नित रोज मुख्यालय पहुंच अधिकारियों से राहत की गुहार लगाती दिख रही है। नोटबंदी के बाद से स्वरोजगार संचालित करने वाली महिलाओं के सामने समूह चलाने को जद्दोजहद की स्थिति तो है ही। निजी एवं सरकारी बैंकों से ऋण प्राप्त करने वाले समूहों के सामने ऋण की किश्त भुगतान करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लोन उपलब्ध कराने वाले संस्थान भी समूह संचालकों पर लोन अदा करने का दबाब बना रहे हैं। नोटबंदी की मार के कारण रोजगार कार्यक्रम को भूल दर्जनों समूहों से जुडी महिलाएं आजकल काम धाम की जगह जिला मुख्यालय पर दस्तक दे अधिकारियों से कोई समाधान निकालने अथवा स्थिति सामान्य होने तक लोन वसूलयावी को स्थिगित कराने की मांग कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को भूरी देवी, दारी देवी,मुन्नी देवी, पुष्पादेवी, राजवती, रचना कुमारी, मीरा, विमलेश, विनीता, गौरवदेवी, खिलौना देवी, रामलली, इद्रवती, मच्छलादेवी, चांदनी, जय लक्ष्मी फायनेंस से जुडी पूरनदेवी, मिथलेश, आशादेवी, सीमा, कुदंनदेवी आदि मुख्यालय पर भटकती दिखाई दीं।