Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने पदयात्रा कर किया जनसम्पर्क

सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने पदयात्रा कर किया जनसम्पर्क

रायबरेलीः जन सामना ब्यूरो। जनपद रायबरेली में इन दिनों कांग्रेस की सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह जी के नेतृत्व में कांग्रेस नगरपालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा श्रीवास्तव जी को लेकर सघन जनसंपर्क में पदयात्रा की जा रही है। इसी क्रम में आज पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ रायबरेली नगर निगम के 26, 28, 14 एवं 19 नंबर वार्ड में घर-घर जाकर लोगों को नगरपालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर पूर्णिमा श्रीवास्तव को पालिकाध्यक्ष पद पर जीत दिलवाने की अपील की गयी। रायबरेली सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह के नेतृत्व में इस पदयात्रा में कई सभासद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं दल के सदस्य शामिल रहे। पदयात्रा के दौरान सदर विधायक सुश्री अदिति सिंह ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के लोगों की अन्य समस्याओं जैसे नाली एवं खड़ंजा बनवाने से लेकर दलितों के आवास पर जबरन कब्जा-वसूली जैसी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जायेगा। इसके साथ ही जनहित योजनाओं को नगर निगम क्षेत्र की जनता तक आसानी से पंहुचाने में आपकी पालिकाध्यक्ष हमेशा आपके साथ रहेंगी।