Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पक्षी बिहार की सफाई शुरू

पक्षी बिहार की सफाई शुरू

रायबरेलीःजन सामना ब्यूरो। सलोन तहसील स्थित समसपुर पक्षी बिहार की झील मे फैली जल कुम्भी को निकाले का कार्य जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है। 799.37 हेक्टअर में फैली समसपुर पक्षी बिहार के 650 हेक्टअर में पानी है, जिसमें 450 हेक्टअर में जलकुम्भी आ गयी है। सर्दियों के मौसम में यहां पर साइबेरिया, मंगोलिया तिब्बत, सेन्ट्रल ऐशिया, लद्दाख तथा चीन से बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकार के पक्षी यहां आते है लेकिन झील में ज्यादातर क्षेत्रफल में जलकुम्भी होने के कारण पक्षी का आगमन काफी कम हो रहा है इसको गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रायबरेली ने शीघ्र जलकुम्भी निकालने के निर्देश दिये।  जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं ए0पी0 सिन्हा वन संरक्षक लुप्त प्राय परियोजना लखनऊ, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी रायबरेली तुलसीदास शर्मा, वन जन्तु प्रतिपालक लुप्त प्राय परियोजना लखनऊ सुरेश चन्द्र राजपूत, क्षेत्रीय वन अधिकारी समसपुर पक्षी बिहार तथा समस्त पक्षी बिहार स्टाफ तथा मत्स्य पालक दिनेश कुमार के प्रयासों से झील से जलकुम्भी निकालने का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ किया गया।